3 ALL EXAM HINDI QUIZ 11.11.2023 Daily Quiz 1 / 10 Q1. किस बैंक को ‘बिजनेस चेंजमेकर ऑफ द ईयर 2023’ से सम्मानित किया है? भारतीय स्टेट बैंक पंजाब नेशनल बैंक आईसीआईसीआई बैंक रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया Explanation: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने द हिंदू ग्रुप के बिजनेसलाइन चेंजमेकर ऑफ द ईयर पुरस्कार आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को महामारी के दौर में देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रदान किया। अमूल को आइकॉनिक चेंजमेकर ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्राप्त हुआ। अमूल के सहकारी मॉडल ने हाशिए पर रहने वाले लोगों और महिलाओं के विकास का एक नया मॉडल बना है। कार्यक्रम के पांचवें संस्करण में छह श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए - डिजिटल परिवर्तन (digital transformation), सामाजिक परिवर्तन (social transformation), वित्तीय परिवर्तन (financial transformation), युवा चेंजमेकर(young changemaker), प्रतिष्ठित चेंजमेकर (iconic changemaker) और चेंजमेकर ऑफ द ईयर पुरस्कार (changemaker of the year)। 2 / 10 Q2. किस राज्य सरकार ने हाल ही में 'प्रोजेक्ट डॉल्फिन' को लागू करने का आदेश जारी किया है? महाराष्ट्र बिहार मध्य प्रदेश तमिलनाडु Explanation: हाल ही में, तमिलनाडु सरकार ने भारत सरकार के वन्यजीव आवास कार्यक्रम के एकीकृत विकास के तहत 'प्रोजेक्ट डॉल्फिन' (Project Dolphin) को लागू करने का आदेश जारी किया. इसे 2023-2024 के दौरान 8.13 करोड़ रुपये की लागत से लागू किया जाएगा. इसके तहत 60% राशि केंद्र सरकार देगी, वहीं शेष लागत राज्य सरकार वहन करेगी. 3 / 10 Q3. नाटो ने 'शीत युद्ध-सुरक्षा संधि' को औपचारिक रूप से निलंबित कर दिया है, नाटो का मुख्यालय कहां है? ब्रुसेल्स पेरिस बर्लिन लंडन Explanation: नॉर्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइज़ेशन (नाटो) ने हाल ही में शीत युद्ध-युग की सुरक्षा संधि (Cold War-era security treaty) को औपचारिक रूप से निलंबित करने की घोषणा कर दी है. नाटो के 31 सहयोगियों में से अधिकांश ने 1990 में यूरोप में पारंपरिक सशस्त्र बलों की संधि पर हस्ताक्षर किए थे. नाटो की स्थापना 4 अप्रैल 1949 को की गयी थी. इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है. 4 / 10 Q4. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसके साथ मिलकर कृषि 24/7 प्लेटफार्म को विकसित किया है? वाधवानी इंस्टी टेक महिंद्रा टीसीएस नीति आयोग Explanation: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वाधवानी इंस्टीट्यूट फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (वाधवानी एआई) के साथ मिलकर कृषि 24/7 प्लेटफार्म को विकसित किया है. यह Google.org की सहायता से चलने वाला स्वचालित पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफार्म है. यह प्लेटफार्म कई भाषाओं में समाचार लेखों को स्कैन करता है और उनका अंग्रेजी में अनुवाद करता है. मुंबई महाराष्ट्र में स्थित वाधवानी एआई एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी संस्थान है। 2018 में स्थापित यह सामाजिक भलाई के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता समाधान विकसित करने के लिए समर्पित है। 5 / 10 Q5. भारत ने हाल ही में कम दूरी की किस बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया? त्रिशूल प्रलय नाग पृथ्वी Explanation: भारत ने हाल ही में ओडिशा तट के अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) 'प्रलय' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है. 'प्रलय' 350-500 किमी की कम दूरी की, सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जिसकी भार क्षमता 500-1,000 किलोग्राम है. 6 / 10 Q6. केंद्रीय जांच ब्यूरो के संयुक्त निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया ? सैयद अकबरुद्दीन वी चंद्रशेखर अरिंदम बागची टी नागेश्वर Explanation: केंद्र सरकार ने वी चंद्रशेखर को पांच साल के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया है. वी चंद्रशेखर 2000-बैच के गुजरात-कैडर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है. उन्होंने सीबीआई में पुलिस अधीक्षक और उप महानिरीक्षक के रूप में भी काम किया है. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो या सीबीआई भारत सरकार की प्रमुख जाँच एजेन्सी है। यह आपराधिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए भिन्न-भिन्न प्रकार के मामलों की जाँच करने के लिये लगायी जाती है। 7 / 10 Q7. शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस मनाया जाता है? 07 नवम्बर 08 नवम्बर 10 नवम्बर 09 नवम्बर Explanation: हर साल 10 नवंबर को शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिन समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका और उभरते वैज्ञानिक मुद्दों पर बहस में व्यापक जनता को शामिल करने की आवश्यकता को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस 2023 का विषय "विज्ञान में विश्वास का निर्माण" है। इस दिन का उद्देश्य सार्वजनिक जागरूकता को मजबूत करना, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करना और विज्ञान के सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान आकर्षित करना है। पहला विश्व वैज्ञानिक सम्मेलन यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद द्वारा 1999 में बुडापेस्ट में आयोजित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 2001 में इस दिन की घोषणा की, लेकिन यह दिन पहली बार 2002 में मनाया गया। शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस का 22वां संस्करण 2023 में मनाया गया। 8 / 10 Q8. किस भारतीय राज्य ने ‘अबुआ बीर दिशोम अभियान’ शुरू किया? उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश झारखंड हरियाणा Explanation: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में प्रोजेक्ट भवन में नगाड़ा बजाकर ‘वन अधिकार अधिनियम-2005’ के तहत वन क्षेत्र में रहने वालों को ज़मीन का पट्टा देने के लिये ‘अबुआ बीर दिशोम अभियान’की शुरुआत की। विदित हो कि झारखंड में 30% वन क्षेत्र है। वहीं, अन्य राज्यों में कम वन क्षेत्र हैं, लेकिन वन अधिकार पट्टा देने में वह काफी आगे हैं। झारखंड में पहली बार भूमिहीनों को वन पट्टा देने के लिये व्यापक अभियान चलेगा। जंगल में निवास करने वाले, जंगलों, जानवरों और वनस्पति की रक्षा करने वालों को अधिकार मिलेगा तथा 29 दिसंबर को सरकार की चौथी वर्षगांठ पर आदिवासी और वन पर आश्रित रहनेवालों को वनाधिकार पट्टा मुहैया कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अतिथियों ने ‘अबुआ बीर दिशोम अभियान’की प्रचार सामग्री, ऐप और वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। 9 / 10 Q9. कौन सा देश ‘यूरोप में पारंपरिक सशस्त्र बलों की संधि’ से बाहर हो गया है? रूस फ्रांस अमेरिका इनमे से कोई नही Explanation: रूस ने आधिकारिक तौर पर पारंपरिक हथियारों के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने वाले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समझौते से खुद को यह कहते हुए अलग कर लिया है कि नाटो के विस्तार ने इस तरह के सहयोग को असंभव बना दिया है। नाटो ने रूस के समझौते से बाहर निकलने के जवाब में शीत युद्ध-युग की एक प्रमुख सुरक्षा संधि को औपचारिक रूप से निलंबित करने की घोषणा की। नाटो के 31 सहयोगियों में से अधिकांश ने यूरोप में पारंपरिक सशस्त्र बलों की संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य शीत युद्ध के प्रतिद्वंद्वियों को आपसी सीमाओं पर या उसके निकट सेना इकट्ठा करने से रोकना था। इस पर नवंबर 1990 में हस्ताक्षर किये गये थे। 10 / 10 Q10. राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान ने किस शहर में 'पोषण भी पढाई भी' कार्यक्रम का आयोजन किया? पटना वाराणसी इंदौर जयपुर Explanation: राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान ने इंदौर (मध्य प्रदेश) में 'पोषण भी पढाई भी' (Poshan Bhi Padhai Bhi) पर राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. दो दिवसीय इस कार्यक्रम में 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया. Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation UPSC QUIZ 10.11.2023 UPSC QUIZ 11.11.2023