विश्व कपास दिवस (World Cotton Day) 7 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय दिवस का उद्देश्य कपास के लाभों का जश्न मनाना है, जिसमें प्राकृतिक फाइबर के रूप में इसके गुणों से लेकर लोगों को इसके उत्पादन, परिवर्तन, व्यापार और उपभोग से प्राप्त होने वाले लाभ शामिल हैं।
पुराने समय से कॉटन के कपड़ो से लेकर कपास को कई अन्य तरह से भी इस्तेमाल किया जाता रहा है।
कपास का प्रोडक्शन ना केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में बड़े पैमाने पर किया जाता है, इसीलिए कपास का उत्पादन हर साल काफी लोगों जरूरतमंद लोगों को रोजगार देता है।