Tue. Mar 24th, 2026
  • विश्व बैंक ने वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद 2023-24 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.3% बरकरार रखी है.
  • विश्व बैंक का कहना है कि भारत पर्याप्त बाहरी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद मजबूत आर्थिक विकास का प्रदर्शन कर रहा है.
  • विश्व बैंक ने अपनी अप्रैल रिपोर्ट में 2023-24 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान पहले के 6.6 प्रतिशत से घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया था.

विश्व बैंक

  • इसे वर्ष 1944 में IMF के साथ मिलकर पुनर्निर्माण और विकास के लिये अंतर्राष्ट्रीय बैंक (IBRD) के रूप में स्थापित किया गया था। बाद में IBRD विश्व बैंक बन गया।
  • विश्व बैंक समूह पाँच संस्थानों की एक अनूठी वैश्विक साझेदारी है जो विकासशील देशों में गरीबी को कम करने और साझा समृद्धि का निर्माण करने वाले स्थायी समाधानों के लिये कार्य कर रहा है।
  • विश्व बैंक संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसियों में से एक है।
  • 189 देश इसके सदस्य हैं।
  • भारत भी इसका सदस्य है।

Login

error: Content is protected !!