Mon. Apr 13th, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 27.10.2023

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. दुनिया भर में प्रवासन प्रवृत्तियों का विश्लेषण करने के लिये आर्थिक सहयोग और विकास संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन पैटर्न पर अंतर्राष्ट्रीय माइग्रेशन आउटलुक, 2023 नामक एक रिपोर्ट जारी की गई।
  2. वर्ष 2021 और 2022 में भारत चीन को पछाड़कर OECD देशों में प्रवास का प्राथमिक स्रोत बन गया।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने हाल ही में विगत चार वर्षों में खाद्य पदार्थों के के आयात से संबंधित जानकारी जारी की ।
  2. यह डेटा अमेरिकी बाज़ार में भारतीय खाद्यान निर्यातकों के समक्ष आने वाली बाधाओं को उजागर करता है।
  3. अमेरिका में भारत के खाद्य पदार्थों के निर्यात की अस्वीकृति एक गंभीर मुद्दा बनी हुई है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने स्कूटर, बाइक और रिक्शा सहित लाइट इलेक्ट्रिक वाहनों (LEV) के लिये एक अभूतपूर्व चार्जिंग कनेक्टर मानक को मंज़ूरी दे दी है।
  2. ISI7017 (भाग 12/धारा 7): 2023 में नामित यह मानक नीति आयोग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, एथर एनर्जी (एक निजी फर्म) एवं अन्य हितधारकों के बीच सहयोग का परिणाम है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत-जापान चिप आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी।
  2. सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी विकसित करने के लिए भारत और जापान के बीच एक सहयोग ज्ञापन (एमओसी) को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दे दी गई है।
  3. यह साझेदारी उद्योग के लिए अनुसंधान और विकास (आरएंडडी), विनिर्माण, डिजाइन और प्रतिभा विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. नई दिल्ली में पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2023 के लिए पुरस्कार विजेताओं को उनके लेखन के लिए सम्मानित करने के लिए अनुभव पुरस्कार 2023 समारोह का आयोजन किया गया था।
  2. मार्च 2015 में, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) द्वारा अनुभव पोर्टल लॉन्च किया गया था।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!