0 UPSC HINDI QUIZ 26.10.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः यूरोपियन यूनियन टैक्स ऑब्ज़र्वेटरी ने 'ग्लोबल टैक्स इवैशन रिपोर्ट, 2024' जारी की है । जिसमें अरबपतियों पर वैश्विक न्यूनतम कर और कर चोरी से निपटने के उपायों से संबंधित कई महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: यूरोपियन यूनियन टैक्स ऑब्ज़र्वेटरी ने 'ग्लोबल टैक्स इवैशन रिपोर्ट, 2024' जारी की है जिसमें अरबपतियों पर वैश्विक न्यूनतम कर और कर चोरी से निपटने के उपायों से संबंधित कई महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है। यह रिपोर्ट पिछले 10 वर्षों में अपनाए गए अंतर्राष्ट्रीय सुधारों (जैसे कि बैंक जानकारी का स्वचालित अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) के लिये वैश्विक न्यूनतम कर पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता तथा अन्य मुद्दों के बीच) के प्रभावों की जाँच करती है। पिछले एक दशक में अपतटीय कर चोरी में कमी आई है। वर्ष 2013 में विश्व के सकल घरेलू उत्पाद का 10% हिस्सा वैश्विक टैक्स हैवन में संगृहीत किया गया था, लेकिन अब इस धनराशि का केवल 25% भाग ही कर मुक्त रह गया है। हालाँकि इसमें चुनौतियाँ बनी हुई हैं, जिनमें अपतटीय वित्तीय संस्थानों द्वारा गैर-अनुपालन और बैंक सूचनाओं के स्वचालित आदान-प्रदान में सीमाएँ शामिल हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के अनुसार, भारत लार्ज लैंग्वेज मॉडल के विकास को जानने के लिये एक "उच्चाधिकार प्राप्त समिति" का गठन करेगा। जो मानव की भाषा को समझने और संसाधित करने वाले एप्लीकेशन बनाने के लिये कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करेगा। LLMs जेनरेटिव SI मॉडल का एक विशिष्ट वर्ग हैं जिन्हें मानव की तरह टेक्स्ट की समझ और उसके सृजन के लिये प्रशिक्षित किया जाता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के अनुसार, भारत लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) के विकास को जानने के लिये एक "उच्चाधिकार प्राप्त समिति" का गठन करेगा, जो मानव की भाषा को समझने और संसाधित करने वाले एप्लीकेशन बनाने के लिये कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करेगा। लार्ज लैंग्वेज मॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs): LLMs जेनरेटिव AI मॉडल का एक विशिष्ट वर्ग हैं जिन्हें मानव की तरह टेक्स्ट की समझ और उसके सृजन के लिये प्रशिक्षित किया जाता है। ये मॉडल गहन शिक्षण तकनीकों, विशेष रूप से न्यूरल नेटवर्क का उपयोग करके बनाये गए हैं। वे संकेत या इनपुट प्रदान किये जाने पर सुसंगत और सांदर्भिक रूप से प्रासंगिक टेक्स्ट प्रदान कर सकते हैं। LLMs के सबसे प्रसिद्ध उदाहरणों में से एक Open AI का GPT (Generative Pre-trained Transformer) है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत समेत सात देशों के यात्रियों को बिना वीजा देश की यात्रा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सितंबर 2023 तक भारत के 4 लाख से अधिक भारतीय पर्यटक ( जो कुल पर्यटक आगमन का 10% है) श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत के लोग अब बिना वीजा के पड़ोसी देश श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे। श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत समेत सात देशों के यात्रियों को बिना वीजा देश की यात्रा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय कर्ज में डूबे द्वीप राष्ट्र के पर्यटन क्षेत्र के पुनर्निमाण के प्रयासों के तहत लिया गया है। प्रमुख बिंदु श्रीलंका ने पर्यटन को बढ़ावा देने एवं विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने के लिए 24 अक्टूबर 2023 को पर्यटकों के आगमन को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में मदद के प्रयासों के तहत पर्यटकों के लिए वीजा शुल्क माफ कर दिया। भारत पारंपरिक रूप से श्रीलंका का टॉप इनबाउंड टूरिस्ट मार्केट है। सितंबर 2023 तक भारत के 2 लाख से अधिक भारतीय पर्यटक ( जो कुल पर्यटक आगमन का 20% है) श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः दूरसंचार विभाग (DoT) ने नए सिम कार्ड बिक्री नियमों का पालन करने के लिए दूरसंचार ऑपरेटरों को दो महीने का अतिरिक्त समय दिया है। इन नियमों को सरकार ने अगस्त 2022 में अधिसूचित किया था। नए नियम अब 1 दिसंबर से लागू होंगे। इससे पहले, नियमों का पालन करने की समय सीमा 1 अक्टूबर थी। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: दूरसंचार विभाग (DoT) ने नए सिम कार्ड बिक्री नियमों का पालन करने के लिए दूरसंचार ऑपरेटरों को दो महीने का अतिरिक्त समय दिया है। इन नियमों को सरकार ने अगस्त 2023 में अधिसूचित किया था। नए नियम अब 1 दिसंबर से लागू होंगे। इससे पहले, नियमों का पालन करने की समय सीमा 1 अक्टूबर थी। नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को सिम कार्ड विक्रेताओं को पंजीकृत करने और उन्हें सिस्टम में शामिल करने से पहले उनका उचित KYC करना आवश्यक कर दिया गया है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने बल्क कनेक्शन देने का प्रावधान बंद कर दिया है।KYC सुधारों के तहत, नए सिम लेने या मौजूदा नंबर पर नए सिम के लिए आवेदन करने की स्थिति में प्रिंटेड आधार के क्यूआर कोड को स्कैन करके ग्राहक का जनसांख्यिकीय विवरण प्राप्त किया जाएगा। यदि टेलीकॉम कंपनियां 30 नवंबर के बाद सिम कार्ड विक्रेताओं को बिना पंजीकरण के काम करने की अनुमति देती हैं तो उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच एक संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास "एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023" शुरू हुआ। अभ्यास में मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन भाग ले रही है । उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच एक संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास "एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023" शुरू हुआ। अभ्यास में मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन भाग ले रही है। द्विपक्षीय अभ्यास में भारत की ओर से 'राजपूत रेजिमेंट' की एक बटालियन हिस्सा ले रही है। अभ्यास में दोनों पक्षों के लगभग 120 कर्मी भाग ले रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य उप-पारंपरिक परिदृश्य में मल्टी-डोमेन ऑपरेशन संचालित करने के लिए सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। एक संयुक्त कमांड पोस्ट और एक संयुक्त निगरानी केंद्र के साथ एक एकीकृत निगरानी ग्रिड भी स्थापित किया जाएगा। अभ्यास के हिस्से के रूप में, खुफिया जानकारी एकत्र करना, मिलान और प्रसार अभ्यास भी आयोजित किया जाएगा। अभ्यास में ड्रोन/यूएवी और हेलीकॉप्टरों की तैनाती भी देखी जाएगी। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 26.10.2023 ALL EXAM QUIZ 27.10.2023