Sun. Apr 19th, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 23.10.2023

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर अब तक के सबसे जोरदार भूकंप का पता लगाया है.
  2. मंगल ग्रह पर इनसाइट लैंडर के द्वारा 2.7 की तीव्रता वाले भूकंप दर्ज किये गए हैं, जो पृथ्वी पर भले ही बड़ा न हो, लेकिन मंगल ग्रह के लिए यह एक बड़ा झटका है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे, डेलावेयर विश्वविद्यालय, कोलंबिया विश्वविद्यालय और येल स्कूल ऑफ द एन्वायरनमेंट के शोधकर्त्ताओं की एक टीम द्वारा कृषि क्षेत्र के संबंध में एक शोध किया गया, जिसे नेचर वॉटर जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
  2. यह अध्ययन भारत के उत्तरी मैदानी इलाकों, विशेष रूप से इंडो-गंगेटिक क्षेत्र में जल की खपत तथा सतत् कृषि पर केंद्रित है।
  3. यह अध्ययन भारत में ऊपरी, मध्य और निचली गंगा बेसिन/क्षेत्र को कवर करते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल के 24 ज़िलों पर केंद्रित था।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन के रोगों के अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण के 11वें संशोधन में पारंपरिक चिकित्सा स्थितियों पर एक पूरक अध्याय के दूसरे मॉड्यूल के रूप में आयुर्वेद और संबंधित पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को शामिल करने पर जोर दे रही है।
  2. इस कदम का उद्देश्य इन पारंपरिक प्रणालियों को वैश्विक मान्यता और एकीकरण के लिए एक मानकीकृत भाषा प्रदान करना है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. देश के टेलीकॉम कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि टेलीकॉम कंपनियों द्वारा अदा किए गए प्रवेश शुल्क के साथ-साथ परिवर्तनीय वार्षिक लाइसेंस शुल्क के भुगतान को राजस्व व्यय नहीं बल्कि पूंजीगत व्यय माना जाएगा और तदनुसार कर लगाया जाएगा।
  2. आयकर विभाग की एक अपील की 33 समान याचिकाओं का निपटारा करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा 1999 की नई दूरसंचार नीति के तहत DoT (दूरसंचार विभाग) की प्रकृति में लाइसेंस शुल्क पूंजीगत है।
  3. इसे आय कर अधिनियम की धारा 35ABB के अनुसार परिशोधित किया जा सकता है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने गुजरात के कच्छ जिले के धोरडो गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में से एक के रूप में सम्मानित किया।
  2. भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 19 अक्टूबर को इस उपलब्धि की घोषणा की।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!