Sun. Apr 19th, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 21.10.2023

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. जेन हुआ 15, पूर्वी चीन सागर से चलने वाला एक भारी मालवाहक, ने भारत में अडानी के विझिंजम बंदरगाह पर माल उतारकर इतिहास रच दिया।
  2. विझिंजम इंटरनेशनल ट्रांसशिपमेंट डीपवाटर मल्टीपर्पज़ सीपोर्ट तमिलाडु सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्त्वाकांक्षी परियोजना है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कृषि-खाद्य प्रणाली में धारणीयता को प्रोत्साहित करने के लिये केरल के कोच्चि में 14वीं कृषि विज्ञान कॉन्ग्रेस का उद्घाटन किया है।
  2. राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी द्वारा आयोजित कृषि विज्ञान कॉन्ग्रेस (ASC) ऐसी सिफारिशें प्रस्तुत करेगा जो कृषि क्षेत्र को अधिक संधारणीयता के मार्ग पर आगे बढ़ने में सुविधा प्रदान करेंगी।
  3. धारणीय कृषि-खाद्य प्रणाली पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक रूप से व्यवहार्य कृषि उत्पादन, वितरण, उपभोग तथा अपशिष्ट प्रबंधन के लिये एक समग्र दृष्टिकोण है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. केंद्र ने 2024-25 विपणन सत्र के लिये गेहूँ और दो अन्य रबी फसलों के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
  2. वर्ष 2007-2008 के बाद से गेहूँ की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की सबसे अधिक वृद्धि हुई है, जो कि उच्चतम स्तर है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. दिल्ली सरकार की ओर से औद्योगिक प्रदूषण विरोधी अभियान शुरू किया जाएगा।
  2. 18 अक्टूबर को, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय द्वारा प्रदूषणकारी औद्योगिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक महीने के औद्योगिक प्रदूषण विरोधी अभियान की घोषणा की गई।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. वियतनाम के ताओ डैन पार्क में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
  2. विदेश मंत्री 05-18 अक्टूबर 2023 तक वियतनाम की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!