Skip to content
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अटारी-वाघा सीमा पर 418 फीट के राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया।
- यह देश का सबसे ऊंचा झंडा है। झंडे के ऊपर जो निगरानी प्रणाली लगाई गई है, उससे बीएसएफ कर्मियों को फायदा होगा।
- पहले 360 फुट का झंडा था। यह झंडा मार्च 2017 में लगाया गया था।
- इसके बाद पाकिस्तान ने अगस्त 2017 में इससे भी ऊंचा झंडा (400 फीट) फहराया।
- श्री गडकरी ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और अमृतसर बाईपास का निरीक्षण किया।
- पंजाब में ₹29,000 करोड़ की लागत से पांच ग्रीनफील्ड और आर्थिक गलियारे बनाए जा रहे हैं।
- 669 किलोमीटर लंबा दिल्ली-अमृतसर-कटरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे ₹40,000 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।
- इसके बनने से दिल्ली से कटरा के बीच की दूरी 58 किमी कम हो जाएगी।
- यह एक्सप्रेसवे हरियाणा में 137 किमी तक बनाया जा रहा है। पंजाब में इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 399 किमी है। इसमें से 120 किमी में काम चल रहा है।
- एक्सप्रेसवे पंजाब के पटियाला, संगरूर, मालेरकोटला, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, गुरदासपुर से होकर गुजरेगा।
- ब्यास नदी पर एशिया का सबसे लंबा 1,300 मीटर लंबा केबल स्टे ब्रिज इस गलियारे की एक प्रमुख विशेषता है।
error: Content is protected !!