Mon. Apr 13th, 2026
  • भारत की पहली क्षेत्रीय रेल रैपिडएक्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से किये ।
  • पहला चरण 17 किमी लंबा होगा जिसमें कुल पांच स्टेशन होंगे – साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो।
  • ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
  • इसमें छह कोच होंगे और लगभग एक हजार 700 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी।
  • दोनों दिशाओं में पहली ट्रेन सुबह 6 बजे परिचालन शुरू करेगी और आखिरी ट्रेन दोनों दिशाओं के स्टेशनों से रात 11 बजे प्रस्थान करेगी।
  • प्रत्येक रैपिडएक्स ट्रेन में एक प्रीमियम कोच भी होगा। इसमें रिक्लाइनिंग सीटें, कोट हुक, मैगजीन होल्डर और फुटरेस्ट जैसी अतिरिक्त सुविधाएं होंगी।
  • एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा और इसमें सुरक्षित और आरामदायक क्षेत्रीय आवागमन के लिए कई यात्री-केंद्रित सुविधाएं होंगी।
  • साहिबाबाद और दुहाई डिपो स्टेशनों के बीच एक आम कोच का किराया 50 रुपये होगा, जबकि प्रीमियम कोच के लिए यह 100 रुपये है।
  • पेपर क्यूआर टिकट खरीदने और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड को रिचार्ज करने के लिए स्टेशनों पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सक्षम टिकट वेंडिंग मशीनें भी लगाई गई हैं।

Login

error: Content is protected !!