इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के साथ अपने समझौता ज्ञापन (एमओयू) का नवीनीकरण और पुनर्गठन किया है।
इस नई साझेदारी का उद्देश्य इन दो प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच अकादमिक सहयोग को बढ़ाना है, जिससे चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में छात्रों के लिए शैक्षिक अवसरों का एक नया युग शुरू होगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया भारत का राष्ट्रीय लेखांकन निकाय है। इसकी स्थापना अकाउंटेंसी पेशे को विनियमित करने के लिये की गई थी।
यह भारत में वित्तीय लेखा-परीक्षा एवं अकाउंटेंसी पेशे के लाइसेंस को विनियमित करने वाला निकाय है। यह भारत में लेखांकन मानकों पर राष्ट्रीय सलाहकार समिति के माध्यम से कंपनियों के लेखांकन मानकों की अनुशंसा करता है।