Thu. Jun 4th, 2026
  • भारत को तीसरी बार एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (एआईबीडी) का अध्यक्ष चुना गया है।
  • भारत 2018 – 2021 और 2021 – 2023 तक एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIBD) का अध्यक्ष था।
  • एआईबीडी के इतिहास में यह पहली बार है कि कोई देश तीसरी बार अध्यक्ष पद संभालेगा।
  • एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (एआईबीडी) की स्थापना 1977 में यूनेस्को के तहत की गई थी।
  • वर्तमान में इसमें 44 देशों के 92 सदस्य हैं, जिनमें 26 सरकारी सदस्य शामिल हैं।
  • एशिया, प्रशांत, यूरोप, अफ्रीका, अरब राज्यों और उत्तरी अमेरिका के 28 देशों और क्षेत्रों के 44 सहयोगी (संगठन) एआईबीडी के सदस्य हैं।
  • भारत एआईबीडी के संस्थापक सदस्यों में से एक है। प्रसार भारती इस संगठन में भारत की ओर से प्रतिनिधि है।
  • एआईबीडी के 21वें आम सम्मेलन और एसोसिएटेड मीटिंग्स 2023 की अध्यक्षता प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने की।
  • यह बैठक 2 से 4 अक्टूबर तक मॉरीशस के पोर्ट लुइस में आयोजित की गई थी।

Login

error: Content is protected !!