भारत के बाहर डॉ. बीआर अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण 14 अक्टूबर को संयुक्त राज्य अमेरिका में किया जाएगा.
अंबेडकर की 19 फुट की मूर्ति को ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी’ नाम दिया गया है और इसका उद्घाटन मैरीलैंड में किया जाएगा.
अम्बेडकर एक भारतीय न्यायविद्, राजनेता और समाज सुधारक थे जिन्हें भारतीय संविधान के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है.
भीमराव रामजी आम्बेडकर डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे।
उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।
वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।