0 UPSC HINDI QUIZ 25.10.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः विश्व के शीर्ष ग्रेफाइट उत्पादक (लगभग 65%) और निर्यातक चीन ने बैटरी की प्रमुख सामग्री के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। ये प्रतिबंध चिप के निर्माण के लिये आवश्यक दो धातुओं- गैलियम और जर्मेनियम पर 1 अगस्त, 2023 से लागू प्रतिबंधों के समान है, जिन्होंने देश के बाहर कीमतों को बढ़ा दिया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: विश्व के शीर्ष ग्रेफाइट उत्पादक (लगभग 65%) और निर्यातक चीन ने बैटरी की प्रमुख सामग्री के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। ये प्रतिबंध चिप के निर्माण के लिये आवश्यक दो धातुओं- गैलियम और जर्मेनियम पर 1 अगस्त, 2023 से लागू प्रतिबंधों के समान है, जिन्होंने देश के बाहर कीमतों को बढ़ा दिया है। ग्रेफाइट के निर्यात और उसके प्रभावों पर अंकुश लगाने का चीन का निर्णय महत्त्व इस कदम का उद्देश्य चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना और उसके वैश्विक विनिर्माण प्रभुत्व पर चुनौतियों के प्रत्युत्तर में दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति को नियंत्रित करना है। ग्रेफाइट, कोबाल्ट, निकेल आदि महत्त्वपूर्ण खनिज हैं जैसा कि खनिज सुरक्षा साझेदारी में दर्शाया गया है, जिसका साझेदार भारत नहीं है। यह विश्व के प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माताओं और भारत के राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान (NEMMP) के कारण भी महत्त्वपूर्ण हो जाता है, जिनमें ग्रेफाइट एक आवश्यक घटक है। प्रतिबंध चीन में 1 दिसंबर से ग्रेफाइट के दोनों अयस्कों के निर्यात के लिये परमिट प्राप्त करना आवश्यक होगा, जिसमें उच्च शुद्धता, उच्च कठोरता और उच्च तीव्रता जैसी सिंथेटिक ग्रेफाइट सामग्री एवं प्राकृतिक फ्लेक ग्रेफाइट व उसके उत्पाद शामिल हैं। इस बीच चीन ने स्टील, धातुकर्म एवं रसायनों सहित सामान्य उद्योगों में उपयोग किये जाने वाले पाँच निम्न संवेदनशील ग्रेफाइट उत्पादों पर अस्थायी नियंत्रण को हटा दिया। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः द लैंसेट रीजनल हेल्थ साउथ-ईस्ट एशिया में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि पूरे भारत में सर्वाइकल कैंसर के रोगियों के जीवित रहने की दर में महत्त्वपूर्ण क्षेत्रीय असमानताएँ मौजूद है। सर्वाइकल कैंसर अर्थात् गर्भाशय ग्रीवा कैंसर महिला के गर्भाशय ग्रीवा (योनि से गर्भाशय का प्रवेश द्वार) में होने वाला एक प्रकार का कैंसर है। सर्वाइकल कैंसर के लगभग सभी मामले (99 प्रतिशत) उच्च जोखिम वाले ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) के संक्रमण से जुड़े हैं, जो यौन संपर्क के माध्यम से फैलने वाला वायरस है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: द लैंसेट रीजनल हेल्थ साउथ-ईस्ट एशिया में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि पूरे भारत में सर्वाइकल कैंसर के रोगियों के जीवित रहने की दर में महत्त्वपूर्ण क्षेत्रीय असमानताएँ मौजूद है। सर्वाइकल कैंसर सर्वाइकल कैंसर अर्थात् गर्भाशय ग्रीवा कैंसर महिला के गर्भाशय ग्रीवा (योनि से गर्भाशय का प्रवेश द्वार) में होने वाला एक प्रकार का कैंसर है। सर्वाइकल कैंसर के लगभग सभी मामले (99 प्रतिशत) उच्च जोखिम वाले ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) के संक्रमण से जुड़े हैं, जो यौन संपर्क के माध्यम से फैलने वाला वायरस है। दो HPV प्रकार (16 और 18) लगभग 50 प्रतिशत उच्च श्रेणी के सर्वाइकल प्री-कैंसर के लिये ज़िम्मेदार हैं। वैश्विक स्तर पर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर चौथा सबसे सामान्य कैंसर है। वर्ष 2020 में विश्व में इसके लगभग 90 प्रतिशत नए मामले और मृत्यु निम्न तथा मध्यम आय वाले देशों में हुईं। व्यापक सर्वाइकल कैंसर के नियंत्रण में प्राथमिक रोकथाम (HPV टीकाकरण), माध्यमिक रोकथाम (कैंसर पूर्व घावों की जाँच और उपचार), तृतीयक रोकथाम (आक्रामक सर्वाइकल कैंसर का निदान व उपचार) तथा प्रशामक देखभाल शामिल हैं। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः वैश्विक नेताओं ने संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में SDG शिखर सम्मेलन के दौरान सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने में धीमी प्रगति के बारे में आशंका व्यक्त की। वार्षिक SDG फंडिंग अंतर, जो महामारी से पहले 2.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर था, अब बढ़कर अनुमानित 4.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है, जो SDG को प्राप्त करने के लिये पर्याप्त निवेश की तत्काल आवश्यकता पर बल देता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: वैश्विक नेताओं ने संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में SDG शिखर सम्मेलन के दौरान सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने में धीमी प्रगति के बारे में आशंका व्यक्त की। SDG शिखर सम्मेलन- 2023 की मुख्य विशेषताएँ फंडिंग गैप को स्वीकार करना वार्षिक SDG फंडिंग अंतर, जो महामारी से पहले 2.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर था, अब बढ़कर अनुमानित 4.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है, जो SDG को प्राप्त करने के लिये पर्याप्त निवेश की तत्काल आवश्यकता पर बल देता है। वित्त चुनौती से निपटना अभिकर्त्ताओं ने वर्ष 2030 के एजेंडे को प्राप्त करने में अदीस अबाबा एक्शन एजेंडा (AAAA) के महत्त्व पर बल दिया, जिसमें सतत् विकास के लिये सार्वजनिक और निजी, सभी वित्तीय प्रवाह के कुशल उपयोग पर बल दिया गया। उन्होंने SDG प्रोत्साहन के लिये संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रस्ताव को तेज़ी से लागू करने का आह्वान किया, ताकि फंडिंग में सालाना 500 अरब अमेरिकी डॉलर की उल्लेखनीय वृद्धि हो। AAAA सतत् विकास के वित्तपोषण का एक वैश्विक ढाँचा है। इसका उद्देश्य सतत् विकास के लिये वर्ष 2030 का एजेंडा और 17 SDG के कार्यान्वयन हेतु संसाधन जुटाना तथा आवश्यक वित्तपोषण प्रदान करने के तरीकों पर चर्चा करना एवं सहमत होना है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः निर्यात प्रतिबंधों के बीच सरकार ने ‘नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड’ (NCEL) के माध्यम से 11 देशों में 12 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गैर-बासमती सफेद चावल की बिक्री करने का फैसला किया है। घरेलू कीमतों में उछाल के बाद 20 जुलाई,2023 को विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद से तीन अलग-अलग निर्देशों में इसने एनसीईएल के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, मॉरीशस, सिंगापुर, नेपाल, कैमरून, कोटे डी आइवर, गिनी गणराज्य, मलेशिया, फिलीपींस और सेशेल्स को 12.52 एलएमटी चावल के निर्यात को मंजूरी देने के लिए 20 जुलाई,2023 की अधिसूचना को जारी की। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: निर्यात प्रतिबंधों के बीच सरकार ने ‘नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड’ (NCEL) के माध्यम से 11 देशों में 12 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गैर-बासमती सफेद चावल की बिक्री करने का फैसला किया है। मुख्य बिंदु घरेलू कीमतों में उछाल के बाद 20 जुलाई,2023 को विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद से तीन अलग-अलग निर्देशों में इसने एनसीईएल के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, मॉरीशस, सिंगापुर, नेपाल, कैमरून, कोटे डी आइवर, गिनी गणराज्य, मलेशिया, फिलीपींस और सेशेल्स को 12.52 एलएमटी चावल के निर्यात को मंजूरी देने के लिए 20 जुलाई,2023 की अधिसूचना को जारी की। 20 जुलाई,2023 की अधिसूचना के पैराग्राफ 2 (iv) में कहा गया था कि, “भारत सरकार द्वारा अन्य देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतों और उनकी सरकार के अनुरोध के आधार पर निर्यात की अनुमति दी जाएगी।” 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारत का कर-से-जीडीपी अनुपात लगातार तीसरे वर्ष बढ़ा। प्रत्यक्ष करों के अंतर्गत, आयकर वृद्धि में बहुत अधिक उछाल देखा गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत का कर-से-जीडीपी अनुपात लगातार तीसरे वर्ष बढ़ा। पिछले ढाई साल में केंद्र सरकार का कर संग्रह नॉमिनल जीडीपी की तुलना में तेजी से बढ़ा है। बढ़ते करों की प्रवृत्ति से पता चलता है कि अगले कुछ वर्षों में सकल घरेलू उत्पाद की तुलना में कर अधिक तेजी से बढ़ेंगे। प्रत्यक्ष करों के अंतर्गत, आयकर वृद्धि में बहुत अधिक उछाल देखा गया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, यह नोटबंदी और जीएसटी तथा कर विभागों के गहन प्रयासों का संयुक्त प्रभाव है। नोटबंदी के बाद आयकर विभाग ने नए करदाताओं की सूची बनाई और कर प्रणाली में खामियां ढूंढीं। जीएसटी ने अप्रत्यक्ष करों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है क्योंकि अब कंपनियां उन कंपनियों से खरीदना और बेचना पसंद करती हैं जो कर दायरे में हैं। पिछले कुछ वर्षों में ईपीएफओ और बीमा प्रीमियम पर दी जाने वाली कर छूट की सीमा तय कर दी गई है। वित्त वर्ष 2012 से वित्त वर्ष 2011 तक भारत का प्रत्यक्ष कर-से-जीडीपी अनुपात औसतन 5.5% था। वित्त वर्ष 22 में यह 5.97% और वित्त वर्ष 23 में 6.08% था। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 25.10.2023 ALL EXAM QUIZ 26.10.2023