Wed. Mar 25th, 2026
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में नई दिल्ली में 52वीं जीएसटी परिषद की बैठक आयोजित की गई।
  • जीएसटी परिषद प्रस्तावित जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरणों के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की शर्तों में पात्रता एवं आयु के संबंध में संशोधन की सिफारिश की।
  • जीएसटी परिषद ने मानव उपभोग के लिए अल्कोहल युक्त शराब के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) को जीएसटी के दायरे से बाहर रखने की सिफारिश की।
  • इसने गन्ना किसानों को राहत देने के लिए गुड़ पर जीएसटी 28% से घटाकर 5% करने की सिफारिश की है, ताकि बकाया राशि का तेजी से भुगतान किया जा सके और पशु चारा निर्माण की लागत कम की जा सके।
  • इसने विदेशी ध्वज वाले विदेशी जहाज़ को तटीय मार्ग में परिवर्तन करने पर सशर्त और सीमित अवधि के आईजीएसटी छूट की सिफारिश की।
  • इसने मोटे अनाज के आटे को पाउडर के रूप में तैयार करने और खुले रूप में बेचने पर वजन में कम से कम 70% मोटे अनाज होने पर शून्य दर और पहले से पैक व लेबल किए गए रूप में बेचने पर 5% दर की सिफारिश की।
  • औद्योगिक उपयोग के लिए रेक्टिफाइड स्पिरिट को कवर करने के लिए सीमा शुल्क टैरिफ अधिनियम में 8-अंकीय स्तर पर एक अलग टैरिफ एचएस कोड बनाया गया है।

Login

error: Content is protected !!