Fri. Jun 5th, 2026
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने उद्योग विशेषज्ञों और शिक्षाविदों के सहयोग से अगले साल तक इसकी स्थापना की घोषणा की है।
  • अनुसंधान सुविधा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड में बनाई जाएगी।
  • इंडिया सेमीकंडक्टर आर एंड डी कमेटी (आईएसआरसी) द्वारा इंडिया सेमीकंडक्टर रिसर्च सेंटर (आईएसआरसी) पर रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद मंत्रालय ने यह घोषणा की।
  • समिति ने आईएसआरसी पर रिपोर्ट केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री श्री राजीव चन्द्रशेखर को सौंपी।
  • केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह संस्थान सेमीकंडक्टर्स में भारत की बढ़ती क्षमताओं में एक मुख्य संस्थान होगा।
  • यह आईएमईसी, नैनोटेक, आईटीआरआई और एमआईटी माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक लैब का भारतीय समकक्ष होगा।
  • आईएमईसी उन्नत सेमीकंडक्टर अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों के क्षेत्र में बेल्जियम स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन है।
  • ताइवान स्थित आईटीआरआई को टीएसएमसी, ताइवान मास्क कॉर्प और अन्य जैसी कंपनियों को स्थापित करने के लिए जाना जाता है।
  • एमआईटी और नैनो टेक नैनोस्केल विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर शोध कर रहे हैं।

Login

error: Content is protected !!