Sun. Apr 5th, 2026
  • भारत चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया
  • मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है।
  • छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में चुनाव कराया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा।
  • राजस्थान में मतदान 23 नवंबर को होंगे जिसके लिए अधिसूचना 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
  • तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा।
  • मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा।
  • इन पांच राज्यों में 679 विधानसभा सीटें और 16 करोड़ मतदाता हैं। 60 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
  • इन चुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
  • इन राज्यों में 17 हजार 734 मॉडल मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
  • अवैध नकदी, शराब, मुफ्त सामान और नशीली दवाओं के किसी भी सीमा पार गतिविधि की जांच के लिए पांच राज्यों में 940 अंतर-राज्य सीमा जांच चौकियां स्थापित की जाएंगी।
  • मतदान की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
  • चुनाव आयोग के पास राज्य विधानसभा के चुनावों की देखरेख, निर्देशन और नियंत्रण की शक्ति है।

Login

error: Content is protected !!