Thu. Jun 4th, 2026
  • पीपीएम पीएनसी गठबंधन के डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।
  • उन्हें 53 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं। कानून के मुताबिक, किसी भी उम्मीदवार को विजयी होने के लिए कम से कम 50 फीसदी वोट जरूरी है।
  • 570 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ।
  • दूसरे दौर में मतदान का प्रतिशत पहले दौर के 78% से बढ़कर 86% रहा ।
  • सत्तारूढ़ एमडीपी पार्टी के इब्राहिम मोहम्मद सोलिह का वोट पहले दौर में 39% से बढ़कर 46% रहा। वह आवश्यक 50% जीत से पीछे रह गये।
  • मालदीव में बदलाव के लिए वोट इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के खिलाफ मजबूत सत्ता विरोधी भावना के बाद आया है।
  • डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने भ्रष्टाचार के आरोप में 11 साल की सजा काट रहे अब्दुल्ला यामीन की रिहाई की भी घोषणा की।

मालदीव

  • यह हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप देश है। यह श्रीलंका और भारत के दक्षिणपश्चिम में स्थित है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया का सबसे छोटा द्वीपीय देश और एशिया का दूसरा सबसे कम आबादी वाला देश है।

Login

error: Content is protected !!