Skip to content
- भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) और राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
- यह समझौता ज्ञापन प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – वाटरशेड विकास घटक, डब्ल्यूडीसी 2.O की निगरानी के लिए है।
- इसका उद्देश्य मिट्टी और पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग, संरक्षण और सुधार करके पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करना है।
- भूमि संसाधन विभाग के सचिव अजय तिर्की और अंतरिक्ष विभाग के सचिव सोमनाथ ने नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने में भाग लिया।
- यह समझौता ज्ञापन बंजर भूमि के बेहतर उपयोग में सहायता करेगा और भूजल पुनर्भरण में मदद करेगा।
- राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित है। यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के केंद्रों में से एक है।
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – वाटरशेड विकास घटक, डब्ल्यूडीसी 2.O को 2021-26 की अवधि के लिए लागू किया जा रहा है।
error: Content is protected !!