0 ALL EXAM HINDI QUIZ 07.10.2023 Daily Quiz 1 / 10 Q1. वर्ष 2023 के शांति नोबेल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? दलाई लामा नरगिस मोहम्मदी सुनीता कृष्णन अरुंधति रॉय Explanation: ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को इस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है. नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई और मानवाधिकार और स्वतंत्रता के लिए किये गए उनके प्रयास के लिए उन्हें यह अवार्ड दिया गया है. नरगिस मोहम्मदी एक मानवाधिकार कार्यकर्ता भी है. नरगिस मोहम्मदी इस समय ईरान की जेल में बंद हैं। नरगिस मोहम्मदी इस समय ईरान की जेल में बंद हैं। ईरान में साल 2019 में हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन की एक पीड़िता के स्मारक में शामिल होने के बाद अधिकारियों ने नवंबर में मोहम्मदी को गिरफ्तार कर लिया था। मोहम्मदी को 13 बार कैद किया गया और पांच बार दोषी ठहराया जा चुका है। नरगिस को कुल 31 साल जेल की सजा सुनाई गई है। साल 2003 में मानवाधिकार कार्यकर्ता शिरीन एबादी के पुरस्कार जीतने के बाद वह नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली 19वीं महिला और दूसरी ईरानी महिला हैं। 2 / 10 Q2. दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू की जोड़ी ने एशियाई खेलों के किस गेम में स्वर्ण पदक जीता? बैडमिंटन स्क्वैश टेबल टेनिस लॉन टेनिस Explanation: दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू की जोड़ी ने मिक्स डबल्स स्क्वैश इवेंट के फाइनल में मलेशियाई जोड़ी को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. इससे पहले भारतीय तीरंदाज ज्योति वेन्नम, अदिति स्वामी, परनीत कौर ने महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम में स्वर्ण पदक जीता. 5 अक्टूबर तक भारत ने 21 स्वर्ण पदक, 31 रजत पदक और 32 कांस्य पदक के साथ कुल 84 पदक जीते हैं. 3 / 10 Q3. एशियन गेम्स के इतिहास में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट कौन बनीं है? अन्नू रानी अंजू बॉबी जार्ज प्रीति चौधरी अलका सिन्हा Explanation: भारत की अन्नू रानी ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है। अन्नू रानी ने 62.92 मीटर दूर जैवलिन थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी के साथ अन्नू एशियाड में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं। श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने रजत पदक जीता. अन्नू का एशियाई खेलों में यह दूसरा पदक है। 4 / 10 Q4. किस देश पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 5-1 से हराकर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता ? भारत चीन पाकिस्तान दक्षिण कोरिया Explanation: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत ने फाइनल में जापान को हराया. भारतीय टीम ने इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. भारत ने पुरुष हॉकी में रिकॉर्ड 16वीं बार मेडल जीता है. इन 16 मेडल में 4 गोल्ड मेडल हैं. दक्षिण कोरिया ने मेजबान चीन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. कभी दिग्गज हॉकी टीम में शुमार पाकिस्तान को कोई मेडल नहीं मिला. चीन में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में भारत ने पहले ही मैच से बेहतरीन प्रदर्शन किया. 5 / 10 Q5. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की प्रसिद्ध पश्मीना को जीआई टैग के साथ भौगोलिक मान्यता प्राप्त हुई है? हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड लद्दाख जम्मू और कश्मीर Explanation: जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध पश्मीना को जीआई टैग के साथ भौगोलिक मान्यता मिली। बसोहली पश्मीना जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले का 100 साल से अधिक पुराना पारंपरिक शिल्प है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने नाबार्ड जम्मू और ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन, वाराणसी के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की। 2023 की शुरुआत में, जम्मू संभाग के राजौरी जिले की प्रसिद्ध बसोहली पेंटिंग और चिकरी की लकड़ी को जीआई टैग मिला था। 6 / 10 Q6. यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस कब घोषित किया था? 1992 1996 1998 1994 Explanation: हर साल 5 अक्टूबर को शिक्षकों, शोधकर्ताओं और प्रोफेसरों के काम को मान्यता देने के लिए विश्व शिक्षक दिवस या अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस 2023 का विषय है " हमें जो शिक्षा चाहिए उसके लिए शिक्षकों की आवश्यकता: शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए वैश्विक अनिवार्यता "। यह शिक्षकों को समाज में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। 1994 में, यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस के रूप में घोषित किया था। यह दिन छात्रों को मार्गदर्शन या प्रेरित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालता है 7 / 10 Q7. बिहार सरकार ने न्यायिक सेवाओं में ईडब्ल्यूएस के लिए कितने % आरक्षण की घोषणा की? 10% 20% 30% 5% Explanation: बिहार सरकार द्वारा न्यायिक सेवाओं और राज्य संचालित लॉ कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ईडब्ल्यूएस के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की गई है। यह घोषणा सरकार द्वारा 2 अक्टूबर को बिहार के जाति सर्वेक्षण के आंकड़ों का पहला सेट जारी करने के ठीक एक दिन बाद आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य न्यायिक सेवा, 1951 के दिशानिर्देश में संशोधन को मंजूरी दी है। राज्य कैबिनेट ने राज्य में 100 पशु अस्पतालों के निर्माण को भी मंजूरी दी। राज्य मंत्रिमंडल ने उपभोक्ता मामले विभाग से संबंधित मामलों को संभालने के लिए 30 क्लर्क पदों को जोड़ने की मंजूरी दी। 8 / 10 Q8. आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने प्रति वर्ष 12 रिफिल तक 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर 200 रुपये से बढ़ाकर कितना करने का निर्णय लिया है? Rs. 300 प्रति बोतल Rs. 400 प्रति बोतल Rs. 500 प्रति बोतल Rs. 700 प्रति बोतल Explanation: आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने प्रति वर्ष 12 रिफिल तक 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर सब्सिडी Rs. 200 से बढ़ाकर Rs. 300 प्रति बोतल करने का निर्णय लिया है। उज्ज्वला योजना के तहत, लाभार्थियों के लिए 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब Rs. 703 के मुकाबले Rs. 603 होगी। इस फैसले से करीब 9.6 करोड़ परिवारों को फायदा होगा। अगस्त में, सरकार ने 14.2 किलोग्राम एलपीजी रिफिल की कीमत Rs. 200 कम की थी। 2022-23 में उज्ज्वला सब्सिडी के रूप में Rs. 6,100 करोड़ प्रदान किए गए। वित्त वर्ष 2023-24 में यह बढ़कर 7,680 करोड़ रुपये हो गया। 9 / 10 Q9. भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को कितने प्रतिशत पर बरकरार रखा है? 6.75 प्रतिशत 6.50 प्रतिशत 6.25 प्रतिशत 6.00 प्रतिशत Explanation: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में इस बार भी रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा गया है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में लिए गए फैसले के बारे में बताया. यह लगातार चौथी बार है जब रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. मौद्रिक नीति समिति केंद्र सरकार द्वारा गठित और आरबीआई के गवर्नर के नेतृत्व वाली एक समिति है. रेपो रेट वह दर है जिस पर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) सरकारी प्रतिभूतियों के बदले भारत में वाणिज्यिक बैंकों या वित्तीय संस्थानों को पैसा उधार देता है। 2023 में मौजूदा रेपो रेट 6.50% है। यदि आरबीआई रेपो रेट कम करता है, तो इससे बाजार में धन की आपूर्ति बढ़ जाती है, जिससे अर्थव्यवस्था को बढ़ने में मदद मिल सकती है। 10 / 10 Q10. हाल ही में जलवायु परिवर्तन से जुड़े स्पिनोज़ा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? डॉ. जोयिता गुप्ता रेखा सिन्हा वंदना शिवा रिधिमा पांडे Explanation: भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉ. जॉयिता गुप्ता को नीदरलैंड में एक समारोह में जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए डच विज्ञान में सर्वोच्च सम्मान स्पिनोज़ा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. जॉयिता गुप्ता एक डच पर्यावरण वैज्ञानिक हैं जो एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में ग्लोबल साउथ में पर्यावरण और विकास की प्रोफेसर हैं. उन्हें 4 अक्टूबर को हेग में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार मिला . Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 06.10.2023 ALL EXAM QUIZ 10.10.2023