Mon. Jun 15th, 2026
  • तंजानिया की प्रथम महिला राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन तीन दिवसीय  राजकीय यात्रा पर भारत आईं हैं। राष्ट्रपति हसन की यह यात्रा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर हुई हैं।
  • भारत और तंजानिया के बीच रक्षा सहयोग के लिए पांच साल का रोडमैप तैयार हुआ।
  • दोनों देशों ने आपसी सहयोग के रिश्ते को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने का निर्णय लिया है। दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग को प्रगाढ़ करने के लिए अगले पाँच वर्षों का रोडमैप तैयार किया है।
  • राष्ट्रपति सुलुहू के साथ वार्ता के बाद प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति की भारत यात्रा को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि तंजानिया को हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण साझेदार मानते हैं।

भारत-तंजानिया के मध्य छह अहम समझौते हुए

भारत के पीएम और तंजानिया की राष्ट्रपति के समक्ष दोनों देशों के बीच छह अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। इसे निम्नलिखित बिन्दुओं में देखा जा सकता है

  1. डिजिटल बदलाव के लिए जनसंख्या के पैमाने पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता।
  2. व्हाइट शिपिंग जानकारी साझा करने पर भारतीय गणराज्य की भारतीय नौसेना और तंजानिया संयुक्त गणराज्य की तंजानिया शिपिंग एजेंसीज कॉर्पोरेशन के बीच तकनीकी समझौता।
  3. वर्ष 2023-2027 के लिए भारत गणराज्य की सरकार और तंजानिया संयुक्त गणराज्य की सरकार के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम।
  4. खेल के क्षेत्र में सहयोग पर तंजानिया की नेशनल स्पोर्ट्स कौंसिल और भारतीय खेल प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू)।
  5. तंजानिया में एक औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए भारतीय गणराज्य के पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण और तंजानिया संयुक्त गणराज्य के तंजानिया इन्वेस्टमेंट सेंटर के बीच समझौता।
  6. समुद्री उद्योग में सहयोग पर कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और मरीन सर्विसेज कंपनी लिमिटेड के बीच समझौता।

Login

error: Content is protected !!