1 UPSC HINDI QUIZ 27.09.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः अमेरिकी निवेश बैंक जेपी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने उभरते बाजारों के मार्केट डेट इंडेक्स में भारतीय सरकारी बांड को शामिल करने का बड़ा फैसला लिया है। इस कदम से निवेशकों की संख्या में वृद्धि होने और संभावित रूप से रुपए के मूल्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: अमेरिकी निवेश बैंक जेपी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने उभरते बाजारों के मार्केट डेट इंडेक्स (Markets debt index) में भारतीय सरकारी बांड को शामिल करने का बड़ा फैसला लिया है।इस कदम से निवेशकों की संख्या में वृद्धि होने और संभावित रूप से रुपए के मूल्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है। JP मॉर्गन GBI-EM सूचकांक JP मॉर्गन GBI-EM एक व्यापक रूप से अनुसरण किया जाने वाला और प्रभावशाली बेंचमार्क सूचकांक है जो उभरते बाज़ार देशों (विकासशील देशों) द्वारा जारी किये जाने वाले स्थानीय-मुद्रा-मूल्यवर्ग वाले सॉवरेन बॉण्ड के प्रदर्शन की निगरानी करता है। इसे निवेशकों को उभरती बाज़ार अर्थव्यवस्थाओं के भीतर निश्चित आय बाज़ार का एक सटीक आकलन प्रदान करने के लिये डिज़ाइन किया गया है। इसमें विभिन्न विकासशील देशों द्वारा जारी किये गए सरकारी बॉण्ड शामिल हैं। पात्रता मानदंड के आधार पर समय के साथ बॉण्ड की संरचना में परिवर्तन हो सकता है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री ने खंडवा ज़िले के ओंकारेश्वर में मांधाता पर्वत पर आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची 'स्टैच्यू ऑफ वननेस' का अनावरण किया और अद्वैत लोक की आधारशिला रखी। मांधाता द्वीप, जो कि नर्मदा नदी पर स्थित है, 12 ज्योतिर्लिंगों में से दो ज्योतिर्लिंग- पहला- द्वीप के दक्षिण की ओर स्थित ओंकारेश्वर तथा दूसरा अमरेश्वर है।इस द्वीप पर 14वीं और 18वीं शताब्दी के शैव, वैष्णव तथा जैन मंदिर हैं। 'ओंकारेश्वर' नाम द्वीप के आकार से लिया गया है, जो पवित्र शब्दांश 'ऊँ' जैसा दिखता है, और इसके नाम का अर्थ है 'ओंकार के ईश्वर'। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री ने खंडवा ज़िले के ओंकारेश्वर में मांधाता पर्वत पर आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची 'स्टैच्यू ऑफ वननेस' का अनावरण किया और अद्वैत लोक की आधारशिला रखी। मांधाता द्वीप, जो कि नर्मदा नदी पर स्थित है, 12 ज्योतिर्लिंगों में से दो ज्योतिर्लिंग- पहला- द्वीप के दक्षिण की ओर स्थित ओंकारेश्वर तथा दूसरा अमरेश्वर है।इस द्वीप पर 14वीं और 18वीं शताब्दी के शैव, वैष्णव तथा जैन मंदिर हैं। 'ओंकारेश्वर' नाम द्वीप के आकार से लिया गया है, जो पवित्र शब्दांश 'ऊँ' जैसा दिखता है, और इसके नाम का अर्थ है 'ओंकार के ईश्वर'। आदि शंकराचार्य वह आदि शंकर (788-820 ई.पू.) के नाम से जाने जाते हैं और उनका जन्म केरल के कोच्चि के पास कलाडी में हुआ था। उन्होंने 33 वर्ष की आयु में केदार तीर्थ पर समाधि ली। वह शिव के भक्त थे। ऐसा कहा जाता है कि वह एक युवा भिक्षु के रूप में ओंकारेश्वर पहुँचे थे, जहाँ उनकी भेंट अपने गुरु गोविंद भगवद्पाद से हुई थी। वह चार वर्षों तक इस पवित्र शहर में रहे और शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में ओंकारेश्वर छोड़ दिया और पूरे देश की यात्रा पर निकल पड़े, उन्होनें अद्वैत वेदांत दर्शन की शिक्षाओं का प्रसार किया एवं लोगों तक इसके सिद्धांतों को पहुँचाया। उन्होनें अद्वैत सिद्धांत (अद्वैतवाद) का प्रतिपादन किया और वैदिक सिद्धांत (उपनिषद, ब्रह्म सूत्र तथा भगवद गीता) पर संस्कृत में कई टिप्पणियाँ लिखीं। वह बौद्ध दार्शनिकों के विरोधी थे। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारतीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. स्वाति नायक, जिन्हें ओडिशा में स्थानीय समुदायों द्वारा प्यार से "बिहाना दीदी" या "सीड लेडी" के नाम से जाना जाता है। उनको वर्ष 2023 के नॉर्मन ई. बोरलॉग पुरस्कार (Norman E. Borlaug Award) से सम्मानित किया गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारतीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. स्वाति नायक, जिन्हें ओडिशा में स्थानीय समुदायों द्वारा प्यार से "बिहाना दीदी" या "सीड लेडी" के नाम से जाना जाता है, उनको वर्ष 2023 के नॉर्मन ई. बोरलॉग पुरस्कार (Norman E. Borlaug Award) से सम्मानित किया गया है। अदिति मुखर्जी (वर्ष 2012) और महालिंगम गोविंदराज (वर्ष 2022) के बाद यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाली वह तीसरी भारतीय हैं, यह पुरस्कार उन्हें कृषि क्षेत्र, विशेष रूप से सूखा-सहिष्णु चावल की किस्मों के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु दिया गया है। नॉर्मन ई. बोरलॉग पुरस्कार यह पुरस्कार रॉकफेलर फाउंडेशन (Rockefeller Foundation) द्वारा समर्थित है तथा प्रत्येक वर्ष अक्तूबर माह में डेस मोइनेस, आयोवा, अमेरिका में विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा 40 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कृषि और भोजन उत्पादन में उल्लेखनीय, विज्ञान-आधारित उपलब्धियाँ हासिल की हैं, को सम्मानित करने हेतु दिया जाता है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः सामाजिक कार्यकर्ता और नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बांग्लादेश के साथ तीस्ता नदी के जल के बंटवारे पर सहमत होने का आग्रह किया है। तीस्ता नदी का पानी साझा करना, जो हिमालय से निकलती है और सिक्किम एवं पश्चिम बंगाल से होकर ब्रह्मपुत्र में मिल जाती है, यह नदी भारत और बांग्लादेश के बीच सबसे विवादास्पद मुद्दा है। यह नदी सिक्किम के लगभग पूरे बाढ़ क्षेत्र को कवर करती है, जबकि बांग्लादेश के 1,800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र इस नदी के जल से अप्रभावित(सूखा) रहता है, जिससे हजारों लोगों का जीवन नियंत्रित होता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: सामाजिक कार्यकर्ता और नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बांग्लादेश के साथ तीस्ता नदी के जल के बंटवारे पर सहमत होने का आग्रह किया है। तीस्ता नदी का पानी साझा करना, जो हिमालय से निकलती है और सिक्किम एवं पश्चिम बंगाल से होकर ब्रह्मपुत्र में मिल जाती है, यह नदी भारत और बांग्लादेश के बीच सबसे विवादास्पद मुद्दा है। बांग्लादेश के लिए तीस्ता नदी का महत्त्व यह नदी सिक्किम के लगभग पूरे बाढ़ क्षेत्र को कवर करती है, जबकि बांग्लादेश के 2,800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र इस नदी के जल से अप्रभावित(सूखा) रहता है, जिससे हजारों लोगों का जीवन नियंत्रित होता है। पश्चिम बंगाल के लिए तीस्ता नदी का महत्त्व पश्चिम बंगाल के लिए तीस्ता नदी बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसे उत्तरी बंगाल के लगभग आधा दर्जन जिलों की जीवन रेखा माना जाता है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन 2.0 योजना में उत्तराखंड के दो सीमांत जिलों चंपावत और पिथौरागढ़ को शामिल किया है। स्वदेश दर्शन 2.0 योजना का उद्देश्य पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना और इन क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना, आगंतुकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन 2.0 योजना में उत्तराखंड के दो सीमांत जिलों चंपावत और पिथौरागढ़ को शामिल किया है। स्वदेश दर्शन 2.0 योजना का उद्देश्य पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना और इन क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना, आगंतुकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। स्वदेश दर्शन योजना के हिस्से के रूप में, गुंजी, पिथौरागढ जिले का एक स्थान, 75 करोड़ रुपये के आवंटित बजट के साथ, पर्यटन के क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए तैयार है। स्वदेश दर्शन योजना स्वदेश दर्शन योजना भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इसका उद्देश्य भारत के पर्यटन क्षेत्र की क्षमता को बढ़ाते हुए थीम-आधारित पर्यटन सर्किट विकसित करना है। यह योजना रोजगार सृजन और आर्थिक विकास के लिए पर्यटन की क्षमता का दोहन करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान, कौशल भारत और मेक इन इंडिया जैसे अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के साथ संरेखित है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation UPSC QUIZ 26.09.2023 UPSC HINDI QUIZ 28.09.2023