1 UPSC HINDI QUIZ 25.09.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) द्वारा एक अध्ययन जारी किया गया, जिसका उद्देश्य गुरुत्वाकर्षण अस्थिरता और आकाशगंगा विकास के बीच संबंधों को समझना है। गुरुत्वाकर्षण अस्थिरता एक मौलिक भौतिक घटना को संदर्भित करती है जो खगोल भौतिकीय प्रणालियों, विशेष रूप से आकाशगंगाओं, तारों और ग्रहीय प्रणालियों जैसे आकाशीय पिंडों में घटित होती है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) द्वारा एक अध्ययन जारी किया गया, जिसका उद्देश्य गुरुत्वाकर्षण अस्थिरता और आकाशगंगा विकास के बीच संबंधों को समझना है। गुरुत्वाकर्षण अस्थिरता एक मौलिक भौतिक घटना को संदर्भित करती है जो खगोल भौतिकीय प्रणालियों, विशेष रूप से आकाशगंगाओं, तारों और ग्रहीय प्रणालियों जैसे आकाशीय पिंडों में घटित होती है। ये अस्थिरताएँ गुरुत्वाकर्षण बल से प्रेरित होती हैं और इन ब्रह्मांडीय कार्यप्रणालियों की संरचना, विकास और गतिशीलता को आकार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अध्ययन की पद्धति शोधकर्ताओं ने स्पिट्ज़र फोटोमेट्री और एक्यूरेट रोटेशन कर्व्स (SPARC) डेटाबेस से 175 आकाशगंगाओं के नमूने के स्थिरता स्तर का विश्लेषण कर आस-पास की आकाशगंगाओं में गुरुत्वाकर्षण अस्थिरता वृद्धि के लिये तारों की निर्माण दर, गैस अंश और समय के पैमाने की तुलना की। अध्ययन में जाँच की गई कि आकाशगंगाओं में स्थिरता के स्तर को कैसे नियंत्रित किया जाता है, जिसमें डार्क मैटर की संभावित भूमिका भी शामिल है। इसने यह निर्धारित करने की कोशिश की कि क्या तारे और गैस स्थिरता के स्तर को स्व-विनियमित कर सकते हैं। उन्होंने आस-पास की आकाशगंगाओं में स्थिरता के स्तर की तुलना उच्च रेडशिफ्ट पर देखे गए स्थिरता स्तरों से की, जिन्हें स्थानीय ब्रह्मांड में आकाशगंगाओं का अग्रदूत माना जाता है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारत ने संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग (UNCITRAL) के प्रथम दक्षिण एशिया सम्मेलन की मेजबानी की। सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय, UNCITRAL और भारत के लिए संगठन की राष्ट्रीय समन्वय समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इस सम्मेलन का उद्देश्य UNCITRAL के साथ भारत की भागीदारी को मजबूत करना है । उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 1 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारत ने संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग (UNCITRAL) के प्रथम दक्षिण एशिया सम्मेलन की मेजबानी की। सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय, UNCITRAL और भारत के लिए संगठन की राष्ट्रीय समन्वय समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। प्रमुख बिंदु संयुक्त राष्ट्र आयोग ऑन इंटरनेशनल ट्रेड लॉ (United Nations Commission on International Trade Law) (UNCITRAL) के दक्षिण एशिया सम्मेलन 14 से 16 सितंबर 2023 तक नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन का उद्देश्य UNCITRAL के साथ भारत की भागीदारी को मजबूत करना है । UNCITRAL के साथ भारतीय न्यायपालिका, नौकरशाही, शिक्षा और कानूनी प्रकिया को प्रोत्साहित करना है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः केरल मंत्रिमंडल ने गृह विभाग द्वारा मेडिको-लीगल प्रोटोकॉल पर लाए गए नए दिशानिर्देशों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केरल स्वास्थ्य देखभाल सेवा (हिंसा और संपत्ति को नुकसान की रोकथाम) अधिनियम 2012 में संशोधन किया जाएगा। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: केरल मंत्रिमंडल ने गृह विभाग द्वारा मेडिको-लीगल प्रोटोकॉल पर लाए गए नए दिशानिर्देशों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केरल स्वास्थ्य देखभाल सेवा (हिंसा और संपत्ति को नुकसान की रोकथाम) अधिनियम 2012 में संशोधन किया जाएगा। इसके अलावा राज्य के प्रमुख अस्पतालों में पुलिस चौकी भी स्थापित की जाएगी।ध्यातव्य है कि महिला सर्जन की हत्या एक कथित ड्रग एडिक्ट द्वारा कर दी गई थी, जिसका वह इलाज कर रही थी। इससे पहले केरल हाईकोर्ट ने एक मरीज द्वारा चाकू गोद कर एक डॉक्टर की हत्या को ‘व्यवस्थागत नाकामी’ का नतीजा करार दिया था। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः आईआरईडीए (भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन (MoU) के माध्यम से साझेदारी की। प्राथमिक लक्ष्य पूरे भारत में विभिन्न नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए सह-उधार और ऋण सिंडिकेशन को बढ़ावा देना और सुविधा प्रदान करना है। यह पहल कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों में परिवर्तन के भारत के प्रयासों का समर्थन करती है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: आईआरईडीए (भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन (MoU) के माध्यम से साझेदारी की। प्राथमिक लक्ष्य पूरे भारत में विभिन्न नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए सह-उधार और ऋण सिंडिकेशन को बढ़ावा देना और सुविधा प्रदान करना है। यह पहल कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों में परिवर्तन के भारत के प्रयासों का समर्थन करती है। एमओयू पर औपचारिक रूप से आईआरईडीए के महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) भरत सिंह राजपूत और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के महाप्रबंधक (खुदरा और एमएसएमई क्रेडिट) राजेश सिंह ने नई दिल्ली में आईआरईडीए के बिजनेस सेंटर में हस्ताक्षर किए। सतत ऊर्जा अवसंरचना सहयोग का लक्ष्य हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिए एक मजबूत वित्तीय बुनियादी ढांचा स्थापित करना है। यह बुनियादी ढांचा विभिन्न समुदायों और उद्योगों के लिए स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों तक पहुंच बढ़ाएगा। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः उड़िया वैज्ञानिक स्वाति नायक को बोरलॉग फील्ड अवार्ड 2023 के प्राप्तकर्ता के रूप में चुना गया। स्वाति नायक वर्तमान में फिलीपींस स्थित सीजीआईएआर-इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट में बीज प्रणाली और उत्पाद प्रबंधन के लिए एक वैज्ञानिक और दक्षिण एशिया प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: उड़िया वैज्ञानिक स्वाति नायक को बोरलॉग फील्ड अवार्ड 2023 के प्राप्तकर्ता के रूप में चुना गया। स्वाति नायक वर्तमान में फिलीपींस स्थित सीजीआईएआर-इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईआरआरआई) में बीज प्रणाली और उत्पाद प्रबंधन के लिए एक वैज्ञानिक और दक्षिण एशिया प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। स्वाति नायक को किसानों को मांग-संचालित चावल बीज प्रणालियों में शामिल करने, परीक्षण, तैनाती और जलवायु-लचीला और पौष्टिक चावल किस्मों की पहुंच और अपनाने को बढ़ावा देने के लिए उनके नवोन्वेषी दृष्टिकोण के लिए यह परस्कार प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार उन्हें विश्व खाद्य पुरस्कार की प्रतिष्ठित चयन जूरी द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें वैश्विक खाद्य उत्पादन और भूख और कुपोषण से निपटने में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला गया। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation UPSC QUIZ 23.09.2023 UPSC QUIZ 26.09.2023