Sat. Aug 1st, 2026
1

UPSC HINDI QUIZ 20.09.2023

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित शांतिनिकेतन ने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त होने का प्रतिष्ठित दर्जा हासिल कर लिया है।
  2. वर्ष 2014 से ही शांतिनिकेतन को यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दिलाने के प्रयास चल रहे हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा की गई गणना के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023 में भारत में भारतीय कंपनियों द्वारा इनवार्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में वृद्धि के साथ-साथ आउटवार्ड डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (ODI) में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।
  2. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) किसी देश के एक फर्म या व्यक्ति द्वारा दूसरे देश में स्थित व्यावसायिक गतिविधियों में किया गया निवेश है।
  3. यह विभिन्न प्रकार का हो सकता है, जैसे शेयर खरीदना, सहायक कंपनी अथवा संयुक्त उद्यम स्थापित करना या ऋण प्रदान करना अथवा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण करना।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. केंद्र सरकार और ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर पूर्वोत्तर राज्यों में प्राकृतिक रबड़ की खेती व उत्पादन के लिये समर्पित क्षेत्र को विस्तारित करने के लिये एक परियोजना शुरू की है।
  2. टायर निर्माताओं ने वर्ष 2021 में शुरू हुई इस पाँच वर्ष की परियोजना के लिये 1,000 करोड़ रुपए के निवेश का आश्वासन दिया है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. नोबेल पुरस्कारों के प्रशासन के लिए जिम्मेदार नोबेल फाउंडेशन ने घोषणा की है कि इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को अतिरिक्त 1 मिलियन स्वीडिश क्राउन प्राप्त होंगे, जिससे कुल वित्तीय पुरस्कार 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग $986,000) हो जाएगा।
  2. पुरस्कार राशि बढ़ाने के निर्णय का उद्देश्य इसे फाउंडेशन की बेहतर वित्तीय स्थिति के साथ जोड़ना है।
  3. 2012 में, वित्तीय कारणों से पुरस्कार राशि को 10 मिलियन क्राउन से घटाकर 8 मिलियन कर दिया गया था।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत ने लगभग 55,000 करोड़ रुपये मूल्य के नौ रक्षा खरीद प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है।
  2. ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत स्वीकृत इन प्रस्तावों में 12 Su-30 MKI लड़ाकू जेट, ध्रुवस्त्र हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों का अधिग्रहण और डोर्नियर विमान के उन्नयन शामिल हैं

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!