1 UPSC HINDI QUIZ 14.09.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः डीसीजीआई ने एबॉट के एंटासिड डाइजीन जेल के खिलाफ एडवाइजरी जारी की है. डीसीजीआई ने पाया कि उत्पाद सीसा और पारा सहित भारी धातुओं के उच्च स्तर से दूषित था. उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: डीसीजीआई ने एबॉट के एंटासिड डाइजीन जेल के खिलाफ एडवाइजरी जारी की है. भारत के औषधि महानियंत्रक राजीव सिंह रघुवंशी ने अपनी गोवा इकाई में दवा निर्माता एबॉट इंडिया द्वारा निर्मित एंटासिड डिजीन जेल के इस्तेमाल को बंद करने के लिए एडवाइजरी जारी की है. डीसीजीआई ने पाया कि उत्पाद सीसा और पारा सहित भारी धातुओं के उच्च स्तर से दूषित था.भारत का औषधि महानियंत्रक (DCGI), जो कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) का नेतृत्व करता है, ने सिफारिश की है कि स्वास्थ्य देखभालकर्ता परामर्श के दौरान डाइजीन जेल लिखते समय सावधानी बरतें। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत केंद्र सरकार को सौंपे गए कार्यों के निर्वहन के लिये केंद्रीय औषधि प्राधिकरण है। CDSCO के नियंत्रण में 6 क्षेत्रीय कार्यालय, 4 उप-क्षेत्रीय कार्यालय, 13 बंदरगाह कार्यालय और प्रयोगशालाएँ हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः मुंबई में आयोजित ANUTEC - इंटरनेशनल फूडटेक इंडिया के 19वें संस्करण में उद्योग और सरकार की प्रमुख हस्तियों ने भारत में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। भारत इस क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की राह पर है और यह देश की अर्थव्यवस्था के प्रमुख चालकों में से एक बनने के लिये तत्पर है। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र समग्र खाद्य आपूर्ति शृंखला का एक महत्त्वपूर्ण घटक है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: मुंबई में आयोजित ANUTEC - इंटरनेशनल फूडटेक इंडिया के 17वें संस्करण में उद्योग और सरकार की प्रमुख हस्तियों ने भारत में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। भारत इस क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की राह पर है और यह देश की अर्थव्यवस्था के प्रमुख चालकों में से एक बनने के लिये तत्पर है। खाद्य प्रसंस्करण खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र समग्र खाद्य आपूर्ति शृंखला का एक महत्त्वपूर्ण घटक है। इसमें कच्चे कृषीय और पशुधन उत्पादों को उपभोग के लिये उपयुक्त प्रसंस्कृत व मूल्यवर्द्धित खाद्य उत्पादों में परिवर्तित किया जाता है। इस क्षेत्र में गतिविधियों, प्रौद्योगिकियों और प्रक्रियाओं की एक विस्तृत शृंखला शामिल है जिसका उद्देश्य खाद्य उत्पादों को सुरक्षित, अधिक सुविधाजनक और लंबे समय तक टिकाउ बनाने के साथ-साथ उनके स्वाद एवं पोषण मूल्य में वृद्धि करना है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः पश्चिम बंगाल विधानसभा ने हाल ही में बांग्ला कैलेंडर के पहले दिन 'पोइला बोइशाख' को 'बांग्ला दिवस' या पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस घोषित करके एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया। इससे पहले वर्ष 2023 में पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस को लेकर एक विवाद सामने आया था जब राजभवन ने आधिकारिक तौर पर 20 जून को राज्य स्थापना दिवस घोषित किया था। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: पश्चिम बंगाल विधानसभा ने हाल ही में बांग्ला कैलेंडर के पहले दिन 'पोइला बोइशाख' को 'बांग्ला दिवस' या पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस घोषित करके एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया। इससे पहले वर्ष 2023 में पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस को लेकर एक विवाद सामने आया था जब राजभवन ने आधिकारिक तौर पर 20 जून को राज्य स्थापना दिवस घोषित किया था। पोइला बोइशाख पोइला बोइशाख पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, झारखंड और असम में बंगाली समुदायों द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्त्वपूर्ण त्योहार है। यह बांग्लादेश में भी मनाया जाता है। यह बंगाली नववर्ष का प्रतीक है और वर्ष 2023 में यह 15 अप्रैल को मनाया गया। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल और रसायनों का उपयोग करके प्रयोगशाला में "मानव भ्रूण" मॉडल विकसित कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, जो प्रारंभिक भ्रूण विकास पर प्रकाश डालती है। इज़रायल के शोधकर्ताओं ने 24 दिन के मानव भ्रूण का एक मॉडल बनाने हेतु स्टेम सेल और रसायनों के संयोजन का उपयोग किया। स्टेम सेल और रसायनों का यह मिश्रण भ्रूण जैसी संरचना निर्माण का एक महत्त्वपूर्ण आरंभिक बिंदु था। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल और रसायनों का उपयोग करके प्रयोगशाला में "मानव भ्रूण" मॉडल विकसित कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, जो प्रारंभिक भ्रूण विकास पर प्रकाश डालती है। इज़रायल के शोधकर्ताओं ने 14 दिन के मानव भ्रूण का एक मॉडल बनाने हेतु स्टेम सेल और रसायनों के संयोजन का उपयोग किया। स्टेम सेल और रसायनों का यह मिश्रण भ्रूण जैसी संरचना निर्माण का एक महत्त्वपूर्ण आरंभिक बिंदु था। इज़रायली शोधकर्ताओं का यह मॉडल सहज रूप से विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं को एकत्रित करने में सक्षम था, जो कि भ्रूण का निर्माण करती हैं, भ्रूण को पोषक तत्त्व प्रदान करती हैं, शरीर का विकास सुनिश्चित करती हैं और भ्रूण को सहारा देने के लिये प्लेसेंटा एवं गर्भनाल जैसी संरचनाएँ बनाती हैं। यह विधि विशेष रूप से प्रभावी नहीं रही क्योंकि स्टेम कोशिकाओं के संयोजन का केवल 1% ही सहज रूप से एकत्रित हो पाया जो कि बेहतर दक्षता की आवश्यकता को दर्शाती है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः अहमदाबाद में केंद्रीय मंत्री हर्ष सांघवी ने पाकिस्तान से आए 108 प्रवासियों को नागरिकता प्रदान की। अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों को भारतीय नागरिकता देने का अधिकार 2016 और 2019 में जारी राजपत्र अधिसूचनाओं से प्राप्त हुआ है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: अहमदाबाद में केंद्रीय मंत्री हर्ष सांघवी ने पाकिस्तान से आए 108 प्रवासियों को नागरिकता प्रदान की। अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों को भारतीय नागरिकता देने का अधिकार 2016 और 2018 में जारी राजपत्र अधिसूचनाओं से प्राप्त हुआ है। गुजरात में अहमदाबाद, गांधीनगर और कच्छ के जिला कलेक्टरों को भारतीय नागरिकता देने के लिए नागरिकता अधिनियम के तहत प्रक्रिया का पालन करने का अधिकार है। अहमदाबाद जिला कलेक्टरेट पहले ही लगभग 1,149 पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान कर चुका है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation UPSC QUIZ 13.09.2023 UPSC QUIZ 16.09.2023