- असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राजभवन में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) द्वारा विकसित ‘सरपंच संवाद’ मोबाइल एप्लिकेशन का अनावरण किया।
- क्यूसीआई ने पूरे भारत से लगभग 2.5 लाख सरपंचों (ग्राम प्रधानों) को जोड़ने के लक्ष्य के साथ एक पहल के रूप में ‘सरपंच संवाद’ की शुरुआत की।
- यह नेटवर्किंग, ज्ञान साझा करने और सरपंचों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक मंच के रूप में कार्य करता है।
- यह पहल सरपंचों को अपने-अपने गांवों में हो रही विकासात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित करने, सर्वोत्तम प्रथाओं की जानकारी हासिल करने और देश भर के साथी सरपंचों के साथ संबंध स्थापित करने में सक्षम बनाती है।
असम
- स्थान: यह भारत के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। यह उत्तर में भूटान, पूर्व में अरुणाचल प्रदेश, उत्तर पूर्व में नागालैंड, दक्षिण पूर्व में मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम और पश्चिम में पश्चिम बंगाल से घिरा है।
- वन्यजीव: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, मानस राष्ट्रीय उद्यान और नामेरी राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं।
