- तमिलनाडु में पहली बार तीन महिलाएं रंजीता, कृष्णावेनी और राम्या, सरकारी प्रबंधन वाले मंदिरों में पुजारी बनने के लिए योग्य हो गई हैं।
- पुजारी कर्तव्यों से संबंधित कार्य सौंपे जाने से पहले उन्हें मंदिरों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। आमतौर पर हिंदू परंपरा में केवल ब्राह्मण पुरुष ही मंदिर के पुजारी बनते हैं।
- एस राम्या एक एमएससी स्नातक हैं और उनकी रिश्तेदार कृष्णवेनी, जो गणित में स्नातक हैं, इस पाठ्यक्रम में इसलिए शामिल हुए क्योंकि वे भगवान की सेवा करना चाहतीं हैं ।
- रंजीता एक बीएससी स्नातक हैं जो अपनी इस क्षेत्र में रुचि होने के कारण इस पाठ्यक्रम में शामिल हुईं हैं
श्रीरंगम और रंगनाथस्वामी मंदिर
- श्रीरंगम तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है जहाँ भारत के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक, रंगनाथस्वामी मंदिर है।
- यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।
- इसे दुनिया का सबसे बड़ा क्रियाशील हिंदू मंदिर भी माना जाता है।
