इराक ने 49वां वार्षिक किंग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 जीता, जिसे किंग्स कप के नाम से जाना जाता है।
10 सितंबर 2023 को 700वीं वर्षगांठ स्टेडियम, चियांग माई, थाईलैंड में खेले गए फाइनल में उसने मेजबान थाईलैंड को हराया।
निर्धारित समय की समाप्ति पर दोनों टीमों का स्कोर 2-2 रहाऔर इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में इराक ने 5-4 से जीत हासिल की।
इस प्रतियोगिता में सर्वोच्च रैंक वाली टीम इराक की हैं जिसका वर्तमान विश्व रैंक 70वां है, इसके बाद भारत (विश्व में 99वां), लेबनान (100वां) और थाईलैंड (113वां ) हैं।
वार्षिक किंग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट या किंग्स कप एक वार्षिक, 4 देशों की पुरुष फुटबॉल चैम्पियनशिप है। इसका आयोजन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड द्वारा किया जाता है।