Wed. Sep 23rd, 2026
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एनएमसीएच) के परिसर में देश की सबसे बड़ी केंद्रीकृत लॉन्ड्री का उद्घाटन किया।
  • एनएमसीएच की लॉन्ड्री देश की सबसे बड़ी सेंट्रलाइज्ड लॉन्ड्री है।
  • सीएम नीतीश कुमार ने 100 बिस्तरों वाले एक और प्रीफैब्रिकेटेड अस्पताल की भी आधारशिला रखी, जिसे लॉन्ड्री भवन की पहली मंजिल पर स्थापित किया जाएगा।
  • सेंट्रलाइज्ड लॉन्ड्री का उद्घाटन करने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने नई सुविधा का निरीक्षण किया और एनएमसीएच के अधिकारियों से इसकी कार्यप्रणाली और व्यवस्था के बारे में जानकारी लीI
  • राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रीकृत लॉन्ड्री चलाने के लिए एक निजी एजेंसी को काम पर रखा है जो पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच), एनएमसीएच और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी ( आईजीआईसी), के प्रति दिन 10 से 12 टन तक कपड़े धो सकती है।

Login

error: Content is protected !!