एशियाई विकास बैंक (एडीबी) अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों पर विशेष ध्यान देने और कल्याणकारी कार्यो के लिए 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आवंटन की घोषणा की है.
संयुक्त राष्ट्र इस आर्थिक मदद की निगरानी करेगा. इ
सके तहत, विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) को खाद्य सुरक्षा सम्बन्धी कार्यो के लिए USD100 मिलियन का अनुदान प्राप्त होगा.
एशियाई विकास बैंक एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसकी स्थापना 19 दिसम्बर 1966 को एशियाई देशों के आर्थिक विकास के सुगमीकरण के लिए की गयी थी।
यह बैंक यूऍन (UN) इकोनॉमिक कमीशन फॉर एशिया एंड फार ईस्ट और गैर क्षेत्रीय विकसित देशों के सदस्यों को सम्मिलित करता है
इस बैंक की स्थापना 31 सदस्यों के साथ हुई थी, अब एडीबी के पास अब 68 सदस्य हैं – जिसमे से 49 एशिया और पैसिफिक से हैं और 19 सदस्य बाहरी हैं।