4 ALL EXAM HINDI QUIZ 06.09.2023 Daily Quiz 1 / 10 Q1. केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘शिक्षकों और उद्यमियों’ को सशक्त बनाने के लिए किसके साथ समझौता किया है? मेटा गूगल माइक्रोसॉफ्ट टेक महेंद्रा Explanation: केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में नई दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय और मेटा के बीच 3 साल की साझेदारी पर हस्ताक्षर किये गए. इसका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और उद्यमियों की पीढ़ी को सशक्त बनाना है. इसके तहत मेटा और एनआईईएसबीयूडी (NIESBUD), एआईसीटीई और सीबीएसई के बीच 3 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए. मेटा प्लैटफ़ॉर्म्स इंक मेटा के रूप में व्यवसाय कर रहा है और जिसे पहले फेसबुक इंक के रूप में जाना जाता था, मेन्लो पार्क कैलिफ़ोर्निया में स्थित एक बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी समूह है। कम्पनी अन्य सहायक कम्पनियों के बीच फेसबुक इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप का मूल संगठन है। मेटा दुनिया की सबसे मूल्यवान कम्पनियों में से एक है और इसे ऐमज़ॉन गूगल ऐपल और माइक्रोसॉफ़्ट के साथ-साथ यू.एस. सूचना प्रौद्योगिकी में वृहत् टेक कम्पनियों में से एक माना जाता है। 2 / 10 Q2. इंटरनेशनल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन के सदस्य के रूप में किस भारतीय को चुना गया है? कपिल देव अभिषेक सिन्हा अभिनव बिंद्रा लोकेश सूजी Explanation: इंटरनेशनल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (आईईएसएफ) की जनरल बॉडी ने ईस्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईएसएफआई) के निदेशक और एशियन ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (एईएसएफ) के उपाध्यक्ष लोकेश सूजी को तीन साल के कार्यकाल के लिए अपनी सदस्यता समिति के लिए चुना है. यह चुनाव पहली बार है कि कोई भारतीय इंटरनेशनल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन की सदस्यता समिति का हिस्सा बना है। लोकेश सूजी भारतीय और वैश्विक ईस्पोर्ट्स उद्योग में एक अग्रणी और सम्मानित व्यक्ति हैं। इंटरनेशनल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन की स्थापना 2008 में की गयी थी इसका उद्देश्य ईस्पोर्ट्स को बढ़ावा देना है. 3 / 10 Q3. भारत के पहले AI-संचालित एंटी-ड्रोन सिस्टम को क्या नाम दिया गया है? प्रखर चेतक इंद्रजाल गगनयान Explanation: हैदराबाद स्थित एक रोबोटिक्स फर्म (ग्रेने रोबोटिक्स) ने AI संचालित एक अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन प्रणाली का अनावरण किया है जिसे इंद्रजाल (Indrajaal) नाम दिया गया है. यह सिस्टम न केवल परमाणु प्रतिष्ठानों, तेल क्षेत्रों जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की रक्षा कर सकता है, बल्कि किसी भी प्रकार के ड्रोन से पूरे शहर की भी रक्षा कर सकता है. इंद्रजाल को 4,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में सभी प्रकार के ड्रोन से बचाव के लिए डिज़ाइन किया गया है. इंद्रजाल अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करता है और ड्रोन रक्षा तकनीक में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। 4 / 10 Q4. जम्मू विश्वविद्यालय में अपनी तरह के पहले सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन किसने किया? अमित शाह मनोज सिन्हा स्मृति ईरानी अनुराग ठाकुर Explanation: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू विश्वविद्यालय के 54वें स्थापना दिवस पर केंद्र शासित प्रदेश में अपनी तरह के पहले सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन किया. गौरतलब है कि जम्मू विश्वविद्यालय को यूटी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन के लिए यूजीसी द्वारा नोडल विश्वविद्यालय घोषित किया गया है. यह पहल विश्वविद्यालय के विभिन्न हितधारकों के विचारों को अभिव्यक्ति देने और लोगों को देश के एकीकृत विकास में भागीदारी के लिए प्रेरित करने का माध्यम बनेगी। जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति उमेश राय ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा केन्द्र शासित प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने के लिये नोडल विश्वविद्यालय के रूप में मनोनीत किये जाने से संस्थान को अकादमिक क्षेत्र में ऊचा दर्जा कायम करने में मदद मिली है। 5 / 10 Q5. ब्रिस ओलिगुई न्गुएमा ने किस देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है? केन्या ब्राजील मंगोलिया गैबॉन Explanation: गैबॉन के सैन्य नेता ब्रिस ओलिगुई न्गुएमा ने देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है. हाल ही में गैबॉन के जनरल न्गुएमा के नेतृत्व में सैन्य अधिकारियों ने गैबॉन के राष्ट्रपति अली बोंगो को पद से हटाकर सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया था. गैबॉन अटलांटिक तट के किनारे स्थित एक मध्य अफ़्रीकी देश है. इसकी राजधानी 'लिब्रेविल' है. 6 / 10 Q6. भारत में शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है? 04 सितंबर 05 सितंबर 06 सितंबर 05 अक्टूबर Explanation: भारत में प्रतिवर्ष 05 सितंबर को शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 75 चयनित पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 प्रदान किया. इस वर्ष 50 स्कूल शिक्षकों, उच्च शिक्षा से 13 शिक्षकों और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय से 12 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. 7 / 10 Q7. भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड ने नवीकरणीय ऊर्जा के विकास के लिए किस बैंक के साथ समझौता किया है? यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पंजाब नेशनल बैंक बंधन बैंक Explanation: भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के विकास में तेजी लाने के लिए भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1987 में भारत सरकार के तहत एक मिनी रत्न कंपनी के रूप में की गयी थी. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की एक इकाई है जिसकी 60% अंश पूंजी भारत सरकार के पास है। बैंक 20 अगस्त 2002 को आरंभिक पब्लिक ऑफर और फरवरी 2006 में फ्लो-ऑन पब्लिक ऑफर के साथ पूँजी बाजार में आया। वर्तमान में बैंक की 44.57% अंश पूंजी संस्थाओं व्यक्तियों एवं अन्यों के पास हैं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारत का सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नैशनल बैंक के बाद यह इस क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है। 8 / 10 Q8. डूरंड कप 2023 का टाइटल किस टीम ने जीता? ईस्ट बंगाल मोहम्मडन एससी मोहन बागान सुपर जाइंट केरल ब्लास्टर्स Explanation: मोहन बागान सुपर जाइंट ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर डूरंड कप 2023 का ख़िताब अपने नाम कर लिया. मोहन बागान इससे पहले वर्ष 2000 में डूरंड कप खिताब जीता था. उन्होंने 2004, 2009 और 2019 में फाइनल में जगह बनाई लेकिन ख़िताब नही जीत पाए थे. डूरंड कप 2023 3 अगस्त को शुरू हुआ था, यह टूर्नामेंट का 132वां संस्करण था, जिसमे 24 टीमों ने भाग लिया. 9 / 10 Q9. चंद्रयान-3 के काउंटडाउन को आवाज देने वाली साइंटिस्ट कौन थी, जिनका निधन हो गया? एन वलारमथी वी. आर. ललितांबिका मौमिता दत्ता टेस्सी थॉमस Explanation: श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में हर लॉन्च मिशन के काउंटडाउन को आवाज देने वाली साइंटिस्ट एन वलारमथी (N Valarmathi) का चेन्नई में निधन हो गया है. उन्होंने 14 जुलाई को लॉन्च किये गए भारत के सफल चंद्रयान-3 मिशन को भी आवाज दी थी. यह उनकी आखिरी काउंटडाउन आवाज थी. वलारमथी,वर्ष 2012 में रिमोट सेंसिंग RISAT-1 परियोजना की निदेशक थी. RISAT-1 प्रोजेक्ट में निदेशक के रूप में उनकी भूमिका के तुरंत बाद वलारमथी को 2015 में तमिलनाडु सरकार का अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया था. वह 30 जुलाई को PSLV C56 रॉकेट पर डीएस-एसएआर रिमोट सेंसिंग उपग्रह के प्रक्षेपण और 14 जुलाई को एलवीएम3 रॉकेट पर चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान के लॉन्चिंग का हिस्सा थीं. 10 / 10 Q10. नौसेना कमांडरों के सम्मेलन, 2023 का दूसरा संस्करण कहा आयोजित किया गया है? गुरुग्राम जयपुर नई दिल्ली चंडीगढ़ Explanation: नौसेना कमांडरों के सम्मेलन, 2023 का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में शुरू हुआ। यह सम्मेलन उच्चतम स्तरीय द्विवार्षिक कार्यक्रम के रूप में कार्य करता है, जो नौसेना कमांडरों के बीच चर्चा और नीति निर्माण की सुविधा प्रदान करता है। हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान, भारतीय नौसेना का वरिष्ठ नेतृत्व पिछले छह महीनों के दौरान किए गए प्रमुख परिचालन, सामग्री, रसद, प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेगा। सम्मेलन का उद्देश्य नौसेना कमांडरों के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ जुड़ने के लिए एक संरचित मंच स्थापित करना है, जो एक सुरक्षित और सुरक्षित समुद्री वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न अंतर-मंत्रालयी पहलों को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 05.09.2023 ALL EXAM QUIZ 07.09.2023