भारत में प्रत्येक वर्ष 30 अगस्त को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस (National Small Industry Day) के रूप में मनाया जाता है।
यह दिवस लघु उद्योगों को बढ़ावा देने और बेरोज़गारों को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस भारत में छोटे उद्योगों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। लघु उद्योग देश के आर्थिक विकास में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
भारत में लघु उद्योगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है जैसे कि बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी/तकनीकि, भुगतान से संबंधित मुद्दे, आदि।
छोटे उद्यमों को सहायता प्रदान करने और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए 30 अगस्त, 2000 को लघु उद्योग (Small Scale Industries) के लिए एक व्यापक नीति पैकेज शुरू किया गया था।