- 31 अगस्त 2023 को मनीला में रेमन मैग्सेसे की जयंती के अवसर पर एशिया के नोबेल पुरस्कार के रूप में वर्णित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार,2023 की घोषणा की गई।
- असम में कछार कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र (CCHRC) के निदेशक, सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट आर. रवि कन्नन, 2023 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेताओं में से एक हैं।
- उन्हें जन-केंद्रित और गरीब-समर्थक स्वास्थ्य देखभाल के माध्यम से असम में कैंसर उपचार में क्रांति लाने का श्रेय दिया जाता है।
- डॉ. कन्नन चेन्नई के रहने वाले हैं, जहां उन्होंने 2007 में सिलचर(असोम) जाने से पहले कैंसर संस्थान, अड्यार में काम किया था।
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
- रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड की स्थापना 1957 में फ़िलीपींस के सातवें राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की याद में की गई थी ताकि सरकार चलाने में या सामाजिक सुधारों के क्षेत्र में जो भी अच्छा काम एशिया में चल रहा है, उसे सम्मानित किया जा सके।
- इस पुरस्कार की स्थापना में फ़िलीपींस सरकार के साथ साथ रॉकफ़ेलर सोसाइटी का भी योगदान है. रॉकफ़ेलर सोसाइटी अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है।
- इसे एशिया का नोबल पुरस्कार भी कहा जाता है।
- छह दशकों से अधिक समय में, यह पुरस्कार 344 उत्कृष्ट व्यक्तियों और संगठनों को प्रदान किया गया है जिनकी निस्वार्थ सेवा ने उनके समाज, एशिया और दुनिया को मानव विकास की कुछ सबसे कठिन समस्याओं का सफल समाधान प्रदान किया है।
