श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में हर लॉन्च मिशन के काउंटडाउन को आवाज देने वाली साइंटिस्ट एन वलारमथी (N Valarmathi) का चेन्नई में निधन हो गया है.
उन्होंने 14 जुलाई को लॉन्च किये गए भारत के सफल चंद्रयान-3 मिशन को भी आवाज दी थी.
यह उनकी आखिरी काउंटडाउन आवाज थी. वलारमथी,वर्ष 2012 में रिमोट सेंसिंग RISAT-1 परियोजना की निदेशक थी.
RISAT-1 प्रोजेक्ट में निदेशक के रूप में उनकी भूमिका के तुरंत बाद वलारमथी को 2015 में तमिलनाडु सरकार का अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया था.
वह 30 जुलाई को PSLV C56 रॉकेट पर डीएस-एसएआर रिमोट सेंसिंग उपग्रह के प्रक्षेपण और 14 जुलाई को एलवीएम3 रॉकेट पर चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान के लॉन्चिंग का हिस्सा थीं.