Sun. Jun 14th, 2026
  • केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में साउथ इंडियन मिल्स एसोसिएशन परिसर में स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री आर.के षनमुगम चेट्टी की प्रतिमा का अनावरण किया।
  • इस अवसर पर केंद्रीय रेल और कपड़ा राज्यमंत्री दर्शना वी. झारदोश, कोयंबटूर दक्षिण की विधायक वनाथी श्रीनिवासन और एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
  • रामासामी चेट्टी कंडासामी शनमुखम चेट्टी, जिन्हें आर.के. के नाम से जाना जाता है।
  • शनमुखम चेट्टी, एक प्रमुख भारतीय वकील, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रारंभिक वर्षों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • अपने विशिष्ट करियर के दौरान उन्होंने सरकार और शिक्षा जगत दोनों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
  • आर के शनमुखम चेट्टी एक भारतीय अधिवक्ता, अर्थशास्त्री तथा राजनेता थे, जो 1947 से 1949 तक स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री रहे।
  • उन्होंने 1933 से 1935 तक भारत की केन्द्रीय विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में, और 1935 से 1941 तक कोचीन राज्य के दीवान के रूप में भी कार्य किया।
  • शनमुखम चेट्टी का जन्म 1892 में कोयंबटूर में हुआ था, और उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज और मद्रास लॉ कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। अपनी शिक्षा पूरी होने पर, शनमुखम चेट्टी जस्टिस पार्टी में शामिल हो गए और 1917 में कोयंबटूर नगरपालिका के पार्षद चुने गए।

Login

error: Content is protected !!