1 UPSC HINDI QUIZ 29.08.2023 UPSC HINDI QUIZ 29.08.2023 1 / 5 Q1. अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस द्वारा जारी एक रिपोर्ट में पाया गया कि भारत का अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड/खाद्य क्षेत्र वर्ष 2011 से 2021 तक खुदरा बिक्री मूल्य में 37% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ा है। 2. प्रसंस्कृत फूड/भोजन में आमतौर पर नमक, चीनी और वसा को मिलाया जाता है। यदि मूल उत्पाद में पाँच या अधिक सामग्रियाँ मिलाई गई हों तो भोजन को अल्ट्रा-प्रोसेस्ड माना जाता है। 3. ये अन्य सामग्रियाँ आमतौर पर सुगंध और स्वाद बढ़ाने वाले, इमल्सीफायर और रंग हैं तथा इनका उपयोग उत्पाद को अधिक दिन तक टिकाऊ बनाए रखने और स्वाद को बेहतर बनाने के लिये किया जाता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस द्वारा जारी एक रिपोर्ट में पाया गया कि भारत का अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड/खाद्य क्षेत्र वर्ष 2011 से 2021 तक खुदरा बिक्री मूल्य में 37% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ा है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड प्रसंस्कृत फूड/भोजन में आमतौर पर नमक, चीनी और वसा को मिलाया जाता है। यदि मूल उत्पाद में पाँच या अधिक सामग्रियाँ मिलाई गई हों तो भोजन को अल्ट्रा-प्रोसेस्ड माना जाता है। ये अन्य सामग्रियाँ आमतौर पर सुगंध और स्वाद बढ़ाने वाले, इमल्सीफायर और रंग हैं तथा इनका उपयोग उत्पाद को अधिक दिन तक टिकाऊ बनाए रखने और स्वाद को बेहतर बनाने के लिये किया जाता है। उदाहरण के लिये कच्चा आटा असंसाधित होता है। दलिया नमक और चीनी मिलाकर प्रसंस्कृत भोजन है। अगर हम आटे से कुकीज़ बनाते हैं और उसमें कई अन्य चीज़ें मिलाते हैं, तो यह अल्ट्रा-प्रोसेस्ड होता है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड ने भारत में न्यायिक कार्यवाही के प्रबंधन के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका की ओर ध्यान आकर्षित किया। 2. NJDG 18,135 ज़िला तथा अधीनस्थ न्यायालयों और उच्च न्यायालयों के आदेशों, निर्णयों एवं मामलों के विवरण का एक डेटाबेस है । 3. जिसे ई-न्यायालय प्रोजेक्ट के तहत एक ऑनलाइन मंच के रूप में स्थापित किया गया है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation : राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड ने भारत में न्यायिक कार्यवाही के प्रबंधन के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका की ओर ध्यान आकर्षित किया। NJDG 18,735 ज़िला तथा अधीनस्थ न्यायालयों और उच्च न्यायालयों के आदेशों, निर्णयों एवं मामलों के विवरण का एक डेटाबेस है जिसे ई-न्यायालय प्रोजेक्ट के तहत एक ऑनलाइन मंच के रूप में स्थापित किया गया है। डेटा को कनेक्टेड ज़िला और तालुका न्यायालयों द्वारा लगभग वास्तविक समय के आधार पर अपडेट किया जाता है। यह देश के सभी कंप्यूटरीकृत ज़िला और अधीनस्थ न्यायालयों की न्यायिक कार्यवाही/निर्णयों से संबंधित डेटा प्रदान करता है।सभी उच्च न्यायालय भी वेब सेवाओं के माध्यम से NJDG में शामिल हो गए हैं, जिससे सार्वजनिक प्रतिवादियों को आसान पहुँच की सुविधा मिल रही है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत में पाई जाने वाली 338 पक्षी प्रजातियों का अध्ययन किया गया है। 2. इसमें कहा गया है कि पिछले 20 साल में भारत में पक्षियों की संख्या में 60 प्रतिशत में गिरावट आई है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation : भारत में पाई जाने वाली 338 पक्षी प्रजातियों का अध्ययन किया गया है। इसमें कहा गया है कि पिछले 30 साल में भारत में पक्षियों की संख्या में 60 प्रतिशत में गिरावट आई है। 25 अगस्त को जारी द स्टेट ऑफ इंडियाज़ बर्ड्स रिपोर्ट 2023 - 30,000 पक्षी दर्शकों के 30 मिलियन अवलोकनों पर आधारित है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मोर जैसी प्रजातियाँ अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं किन्तु रैप्टर सहित कई अन्य प्रजातियाँ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। 25 अगस्त को जारी द स्टेट ऑफ इंडियाज़ बर्ड्स 2023 में पाया गया है कि जहां भारतीय मोर जैसी कुछ पक्षी प्रजातियां भारत में फल-फूल रही हैं, वहीं कई प्रजातियों में गिरावट आई है। देश भर में 30,000 पक्षी प्रेमियों द्वारा किए गए 30 मिलियन अवलोकनों पर आधारित यह रिपोर्ट देश भर में पक्षियों की आबादी के लिए प्रदूषण सहित प्रमुख खतरों पर भी प्रकाश डालती है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. स्विट्ज़रलैंड की जिनेवा झील में प्लास्टिक प्रदुषण का स्तर, विश्व में स्थित सभी महासागरों से भी ऊँचा हो गया है। 2. स्विट्जरलैंड मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % भूमि ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर और चारागाह हैं। 3. स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, चॉकलेट, बहुत मशहूर हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation : स्विट्ज़रलैंड की जिनेवा झील में प्लास्टिक प्रदुषण का स्तर, विश्व में स्थित सभी महासागरों से भी ऊँचा हो गया है। स्विट्जरलैंड मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % भूमि ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर और चारागाह हैं। स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, चॉकलेट, बहुत मशहूर हैं।इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं: जर्मन, फ़्रांसीसी और इतालवी एवं एक सह-राजभाषा है: रोमांश । इसके प्रान्त कैण्टन कहे जाते हैं। स्विट्जरलैंड एक लोकतन्त्र है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र देखने को मिल सकता है। लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं। इसके मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं: ज़्यूरिख, जेनेवा, बर्न, बासल, इंटरलाकेन, लोज़ान, लूत्सर्न । 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. नई दिल्ली में आयोजित होने वाले G20 शिखर सम्मेलन स्थल पर विश्व की सबसे ऊँची मानी जाने वाली 28 फीट की नटराज कांस्य मूर्ति लगाई जाएगी। 2. इस मूर्ति को यहाँ तक लाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह इस कार्यक्रम को एक सांस्कृतिक महत्त्व प्रदान करेगी। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation : नई दिल्ली में आयोजित होने वाले G20 शिखर सम्मेलन स्थल पर विश्व की सबसे ऊँची मानी जाने वाली 28 फीट की नटराज कांस्य मूर्ति लगाई जाएगी, इस मूर्ति को यहाँ तक लाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह इस कार्यक्रम को एक सांस्कृतिक महत्त्व प्रदान करेगी। 19 टन वज़नी नटराज की मूर्ति आठ धातुओं से बनी है, जिनमें सोना, चाँदी, सीसा, तांबा, टिन, पारा, लोहा और जस्ता (अष्टधातु) शामिल हैं। यह तमिलनाडु के स्वामीमलाई शहर से लाई जा रही है। मूर्ति में नटराज (भगवान शिव) को नृत्य करते हुए दर्शाया गया है। स्वामीमलाई को भगवान मुरुगन के छह पवित्र निवासों में से एक माना जाता है, जिसे भगवान मुरुगन के पदाई वीदुगल (युद्ध शिविर) के रूप में जाना जाता है। यह अपने स्वामीमलाई कांस्य चिह्न (लोगो) के लिये भी प्रसिद्ध है जिसे भौगोलिक संकेत/GI टैग प्रदान किया गया है। इसे चोल परंपरा के "लॉस्ट-वैक्स" कास्टिंग तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है, जिसमें पिघला हुआ कांस्य मृदा के साँचे में डाला जाता है। अपनी असाधारण सुंदरता और शिल्प कौशल के कारण चोल कांस्य को कला जगत में अत्यधिक महत्त्व प्राप्त है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 29.08.2023 ALL EXAM QUIZ 31.08.2023