1 UPSC HINDI QUIZ 25.08.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. पूर्वोत्तर भारत के विकास को बढ़ावा देने के लिये डिज़ाइन की गई पूर्वोत्तर क्षेत्र हेतु प्रधानमंत्री विकास पहल में क्षेत्र की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप महत्त्वपूर्ण संशोधन किये गए हैं। 2. ये नए दिशा-निर्देश 12 अक्तूबर, 2021 से प्रभावी सभी पीएम-डिवाइन परियोजनाओं को नियंत्रित करते हैं। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: पूर्वोत्तर भारत के विकास को बढ़ावा देने के लिये डिज़ाइन की गई पूर्वोत्तर क्षेत्र हेतु प्रधानमंत्री विकास पहल में क्षेत्र की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप महत्त्वपूर्ण संशोधन किये गए हैं। ये नए दिशा-निर्देश 12 अक्तूबर, 2022 से प्रभावी सभी पीएम-डिवाइन परियोजनाओं को नियंत्रित करते हैं। इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय 15वें वित्त आयोग की शेष अवधि (2022-2026) के दौरान कैबिनेट द्वारा अनुमोदित पूर्वोत्तर विशेष अवसंरचना विकास योजना (North East Special Infrastructure Development Scheme- NESIDS) को लागू करने के लिये नए योजना दिशा-निर्देश जारी करता है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. यूके उत्तरी सागर में अधिक जीवाश्म ईंधन ड्रिलिंग करने की योजना बना रहा है, जिससे जलवायु लक्ष्यों के साथ इसके संरेखण को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। 2. उत्तरी सागर संक्रमण प्राधिकरण (एनटीएसए) अपतटीय तेल और गैस लाइसेंसिंग का संचालन कर रहा है जिसमें 100 से अधिक लाइसेंस दिए जाने की उम्मीद है। 3. इस कदम का उद्देश्य ऊर्जा स्वतंत्रता को बढ़ाना है । उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: यूके उत्तरी सागर में अधिक जीवाश्म ईंधन ड्रिलिंग करने की योजना बना रहा है, जिससे जलवायु लक्ष्यों के साथ इसके संरेखण को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। उत्तरी सागर संक्रमण प्राधिकरण (एनटीएसए) अपतटीय तेल और गैस लाइसेंसिंग का संचालन कर रहा है , जिसमें 100 से अधिक लाइसेंस दिए जाने की उम्मीद है। इस कदम का उद्देश्य ऊर्जा स्वतंत्रता को बढ़ाना है ।ड्रिलिंग के लिये उद्योगों को विनियमित करने के लिये ज़िम्मेदार उत्तरी सागर संक्रमण प्राधिकरण (NTSA) 33वें अपतटीय तेल और गैस लाइसेंसिंग दौर की देखरेख कर रहा है। उत्तरी सागर के बारे में उत्तरी सागर उत्तर पश्चिमी यूरोप में स्थित है। इसकी सीमा कई देशों से लगती है, जिनमें पूर्व और उत्तर में नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड एवं बेल्जियम तथा यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं। यह डोवर जलसंधि और इंग्लिश चैनल द्वारा अटलांटिक से जुड़ा हुआ है, साथ ही ऑर्कनी तथा शेटलैंड द्वीपों व शेटलैंड द्वीपों एवं नॉर्वे के मध्य सीधा महासागर में मिलता है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. राष्ट्रीय बाघ सरंक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने 22 अगस्त 2023 को राजस्थान के करौली और धौलपुर जिलों में बाघ अभयारण्य बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 2. इसी के साथ धौलपुर - करौली बाघ अभयारण्य बाघों को समर्पित देश का 44वां अभयारण्य बन गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: राष्ट्रीय बाघ सरंक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने 22 अगस्त 2023 को राजस्थान के करौली और धौलपुर जिलों में बाघ अभयारण्य बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसी के साथ धौलपुर - करौली बाघ अभयारण्य बाघों को समर्पित देश का 54वां अभयारण्य बन गया है। राजस्थान में रणथम्भौर, सरिस्का, मुकुंद्रा हिल्स और रामगढ़ विषधारी के बाद यह पांचवा बाघ अभयारण्य है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया वेबसाइट 'एक्स' पर लिखा कि राजस्थान के धौलपुर- करौली बाघ अभयारण्य को एनटीसीए ने अंतिम मंजूरी दे दी है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. सरकार एक सितंबर से छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 'मेरा बिल मेरा अधिकार' प्रोत्साहन योजना जारी करेगी। 2. इस योजना के तहत मोबाइल एप पर बिल 'अपलोड' करके लोग 20,000 रुपए से लेकर एक करोड़ रुपए तक का नकद इनाम जीत सकते हैं। 3. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य लोगों को हर बार खरीदारी करते समय बिल मांगने के लिए प्रेरित करना है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: सरकार एक सितंबर से छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 'मेरा बिल मेरा अधिकार' प्रोत्साहन योजना जारी करेगी। इस योजना के तहत मोबाइल एप पर बिल 'अपलोड' करके लोग 10,000 रुपए से लेकर एक करोड़ रुपए तक का नकद इनाम जीत सकते हैं। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य लोगों को हर बार खरीदारी करते समय बिल मांगने के लिए प्रेरित करना है। इसे असम, गुजरात, हरियाणा, पुदुचेरी, दमन व दीव और दादरा व नगर हवेली में शुरू किया जाएगा।सी.बी.आइ.सी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर यह जानकारी दी। उसने कहा कि जीएसटी वाला बिल ' अपलोड' करने से लोगों को नकद इनाम मिल सकता है। 'मेरा बिल मेरा अधिकार' ऐप आइ.ओ.एस और एंड्राइड दोनों मंच पर उपलब्ध होगा। ऐप पर अपलोड किए गए 'इनवाइस' में विक्रेता का जीएसटीआइएन, इनवाइस नंबर, भुगतान की गई राशि और कर राशि की जानकारी होनी चाहिए।एक व्यक्ति एक महीने में अधिकतम 25 बिल 'अपलोड' कर सकता है, जिसका न्यूनतम मूल्य 200 रुपए होना चाहिए। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत के हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस एलएसपी-7 ने 23 अगस्त को गोवा के तट पर हवा से हवा में मार करने वाली, दिखाई नहीं पड़ने वाले लक्ष्य को भेदने की क्षमता वाली मिसाइल ‘अस्त्र’ का परीक्षण किया, जो सफल रहा। 2. अधिकारियों ने बताया कि करीब 20,000 फुट की ऊंचाई पर विमान से अस्त्र मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत के हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस एलएसपी-7 ने 23 अगस्त को गोवा के तट पर हवा से हवा में मार करने वाली, दिखाई नहीं पड़ने वाले लक्ष्य को भेदने की क्षमता वाली मिसाइल ‘अस्त्र’ का परीक्षण किया, जो सफल रहा। अधिकारियों ने बताया कि करीब 20,000 फुट की ऊंचाई पर विमान से अस्त्र मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया। इस प्रक्षेपण से तेजस की युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आयातित हथियारों पर निर्भरता कम होगी। इस परीक्षण से तेजस की कॉम्बेट कैपेसिटी में बढ़ोतरी होगी और हथियारों को इंपोर्ट नहीं करना पड़ेगा। तेजस एक सिंगल इंजन वाला मल्टीपरपज फाइटर प्लेन है। यह रिस्की एटमॉसफियर में भी काम कर सकता है। इसे वायु रक्षा, समुद्री टोही और हमले की भूमिका निभाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation UPSC QUIZ 24.08.2023 UPSC QUIZ 26.08.2023