3 UPSC HINDI QUIZ 09.08.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. हिमालयन गिद्ध से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. जर्नल ऑफ थ्रेटेंड टैक्सा के एक रिपोर्ट में प्रकशित किया गया है कि हिमालयन गिद्ध जिप्स हिमालयेंसिस का 2022 में केरल राज्य के गुवाहाटी चिड़ियाघर में सफलतापूर्वक प्रजनन हुआ है। 2. विश्व के प्राचीनतम एवं सबसे बड़ी गिद्ध प्रजातियों में से एक हिमालयी गिद्ध के डैने विशालकाय और दुर्जेय होते हैं। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। 2 / 5 Q2. POCSO अधिनियम से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने लोकसभा को सूचित किया है कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 बच्चों को यौन शोषण से बचाने के लिये सरकार द्वारा बनाए गए महत्त्वपूर्ण कानूनों में से एक है। 2. POCSO अधिनियम 14 नवंबर, 2010 को लागू हुआ, जो वर्ष 1992 में बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन के भारत के अनुसमर्थन के परिणामस्वरूप अधिनियमित किया गया था। 3. इस विशेष कानून का उद्देश्य बच्चों के यौन शोषण और यौन उत्पीड़न के अपराधों को संबोधित करना है, जिन्हें या तो विशेष रूप से परिभाषित नहीं किया गया या पर्याप्त रूप से दंड का प्रावधान नहीं किया गया है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं 3 / 5 Q3. नवाचारों के विकास और उपयोग के लिये राष्ट्रीय पहल (NIDHI) से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. राज्यसभा में एक लिखित जवाब में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने NIDHI (नवाचारों के विकास एवं उपयोग के लिये राष्ट्रीय पहल) के माध्यम से भारत के नवाचार क्षेत्र में उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 2. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science & Technology- DST) ने वर्ष 2014 में NIDHI कार्यक्रम शुरू किया था। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। 4 / 5 Q4. टाटा प्ले जीसैट-24 से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) कंपनी टाटा प्ले (पूर्व में टाटा स्काई) संचार उपग्रह जीसैट-24 पर 24 नए केयू-बैंड ट्रांसपोंडर जोड़कर अपनी बैंडविड्थ क्षमता को 30% तक बढ़ाने के लिए तैयार है। 2. इसे इसरो द्वारा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के लिए बनाया गया था जिसे एरियन 5 रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किया गया था। 3. यह 4,180 किलोग्राम वजनी 24-केयू बैंड संचार उपग्रह है , जो डीटीएच अनुप्रयोग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अखिल भारतीय कवरेज प्रदान करता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में संसदीय राजभाषा समिति की 35वीं बैठक की अध्यक्षता की। 2. राजभाषा पर संसद की समिति की स्थापना 1976 में राजभाषा अधिनियम, 1963 की धारा 8 के तहत की गई थी। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation UPSC QUIZ 08.08.2023 UPSC QUIZ 10.08.2023