0 ALL EXAM ENGLISH QUIZ 21.08.2023 Daily Quiz 1 / 10 Q1. किस संगठन ने फ्लडवॉच मोबाइल ऐप लॉन्च किया है? भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्रीय जल आयोग नीति आयोग केंद्रीय भूजल बोर्ड Explanation: केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष कुशविंदर वोहरा ने "फ्लडवॉच" मोबाइल एप्लिकेशन पेश किया। "फ्लडवॉच" मोबाइल ऐप का उद्देश्य मोबाइल फोन के माध्यम से जनता तक वास्तविक समय में बाढ़ की जानकारी और 7 दिनों तक का पूर्वानुमान प्रसारित करना। उपयोगकर्ता के अनुकूल ऐप अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध पठनीय और ऑडियो प्रसारण के साथ घर में ही विकसित किया गया है। 2 / 10 Q2. वी एस अरुणाचलम, जिनका हाल ही में निधन हो गया, वो क्या थे? डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक इसरो के पूर्व अध्यक्ष सीएसआईआर के पूर्व महानिदेशक BARC के पूर्व निदेशक Explanation: डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक वीएस अरुणाचलम के निधन हो गया। वह पांच प्रधानमंत्रियों के तहत रक्षा मंत्री के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार और बेंगलुरु स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर स्टडी ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी (सीएसटीईपी) के संस्थापक-अध्यक्ष भी थे। अरुणाचलम का विशिष्ट करियर भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी), राष्ट्रीय वैमानिकी प्रयोगशाला और रक्षा धातुकर्म अनुसंधान प्रयोगशाला तक फैला हुआ है। 3 / 10 Q3. किस राज्य सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा सड़क योजना लागू करने की घोषणा की है? मध्य प्रदेश ओडिशा छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र Explanation: महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिये गये जिसमें राज्य के 17 जिलों के सभी आदिवासी बस्तियों (वाडे व पाडे) को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए भगवान बिरसा मुंडा जोड़ सड़क योजना लागू करने का निर्णय लिया गया। इस परियोजना पर लगभग 5 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे 6838 किमी लंबे रस्ते का निर्माण किया जाएगा। इन रास्तों के लिए आदिवासी विकास विभाग की स्वतंत्र समिति बनाई जाएगी। सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग (पीडब्ल्यूडी) रास्तों का निर्माण करेगा। इस योजना के तहत सभी आदिवासी बस्तियों को बारहमाही मुख्य रस्ते से जोड़ने, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र के सभी आठमाही रस्तों को बारहमाही किया जाएगा। आदिवासी उपयोजना क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आश्रमशालाओं को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा। 4 / 10 Q4. केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक, जनधन खातों की कुल संख्या 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है. इन खातों में से कितने प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं? 26 प्रतिशत 36 प्रतिशत 56 प्रतिशत 66 प्रतिशत Explanation: देश में जनधन खातों की कुल संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. इनमें से 56 प्रतिशत खाते महिलाओं से जुड़े हैं. वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी. इनमें से लगभग 67 प्रतिशत खाते गांवों और छोटे कस्बों में खोले गए हैं. इन खातों में कुल जमा राशि 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि इन खातों से लगभग 34 करोड़ रुपे कार्ड मुफ्त जारी किए गए हैं. प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) खातों में औसत शेष राशि 4,076 रुपये है और इनमें से 5.5 करोड़ से अधिक को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्राप्त हो रहा है. वित्तीय समावेशन पर राष्ट्रीय मिशन यानी प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) की शुरूआत 28 अगस्त 2014 को हुई थी. यह देश के वित्तीय परिदृश्य को बदलने में सफल रहा है. 5 / 10 Q5. भारत के पहले 3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग का उद्घाटन किस शहर में किया गया है? बेंगलुरु नई दिल्ली मुंबई कोलकाता Explanation: केंद्रीय रेल, संचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में भारत के पहले 3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग का उद्घाटन किया. बेंगलुरु में पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग में आईआईटी मद्रास और एलएंडटी की तकनीकी जानकारी के साथ 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया. बेंगलुरु जिसका पूर्व नाम बंगलोर, बंगलौर या बैंगलोर भी अनाधिकारिक रूप से प्रचलित हैं भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी है और भारत का तीसरा सबसे बड़ा नगर और पाँचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। बेंगलुरु नगर की जनसंख्या 84 लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या 89 लाख है। 6 / 10 Q6. U20 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले चौथे भारतीय कौन बने है? दीपक पुनिया रवि दहिया पलविंदर चीमा मोहित कुमार Explanation: भारतीय रेसलर मोहित कुमार ने इतिहास रचते हुए जॉर्डन के अम्मान सिटी में पुरुषों के 61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है. मोहित ने फाइनल में रूस के एल्डार अखमादुदिनोव को हराया. वह जूनियर विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले चौथे भारतीय फ्रीस्टाइल रेसलर बन गए है. मोहित से पहले, 2001 में पलविंदर चीमा और रमेश कुमार और 2019 में दीपक पुनिया U20 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके है. 7 / 10 Q7. कितने भारतीय युवाओं को इंटरनेशनल यंग इको-हीरो अवार्ड 2023 के लिए नामित किया गया है? 2 5 3 4 Explanation: भारत के पांच युवाओं को इंटरनेशनल यंग इको-हीरो अवार्ड (International Young Eco-Hero Award) 2023 के लिए दुनिया भर के 17 किशोर पर्यावरण कार्यकर्ताओं में नामित किया गया है. इन युवाओं ने दुनिया की सबसे गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए पहल की है. इंटरनेशनल यंग इको-हीरो अवार्ड्स प्रोग्राम 8 से 16 वर्ष की आयु के उन किशोरों को मान्यता देता है जिन्होंने सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों को हल करने की दिशा में प्रयास किये है. 8 / 10 Q8. खुदरा मुद्रास्फीति कितने प्रतिशत के साथ 15 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है? 6.44% 5.44% 7.44% 8.44% Explanation: पिछले महीने खुदरा मुद्रास्फीति 15 महीने के उच्चतम स्तर 7.44 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसका कारण मुख्य रूप से सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ी कीमतों को माना जा रहा है। इसी के साथ उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति जून में 4.87 प्रतिशत और जुलाई में 6.71 प्रतिशत थी। इस साल अप्रैल में ऊंची महंगाई दर 7.79 फीसदी दर्ज की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, खाद्य टोकरी में मुद्रास्फीति जुलाई में 11.51 प्रतिशत थी, जबकि जून में यह 4.55 प्रतिशत और जुलाई 2022 में 6.69 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सब्जियों में खुदरा मुद्रास्फीति साल-दर-साल 37.43 प्रतिशत बढ़ी, जबकि अनाज और उत्पादों में मूल्य वृद्धि की दर 13 प्रतिशत बढ़ी। 9 / 10 Q9. सरकार ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत कितनी महिलाओ के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण की योजना बना रही? 2 करोड़ 2.5 करोड़ 3 करोड़ 3.5 करोड़ Explanation: सवतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पूरे भारत में कारीगरों और महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो महत्त्वपूर्ण पहलों की घोषणा की। विश्वकर्मा योजना और लखपति दीदी योजना तथा इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों हेतु ड्रोन का प्रावधान। लखपति दीदी योजना सरकार का लक्ष्य गाँवों में दो करोड़ "लखपति दीदी (Lakhpati Didi)" (Prosperous Sisters/समृद्ध बहनें) बनाना है। यह योजना गरीबी उन्मूलन और आर्थिक सशक्तीकरण के व्यापक मिशन के अनुरूप है। इस योजना के तहत महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वे प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए से अधिक कमा सकें। 10 / 10 Q10. विश्व एथलेटिक्स कार्यकारी बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में किसे चुना ? आरिफ अली सकीब खा आदिल सुमरिवाला पुनीत सुमरिवाला Explanation: आदिल सुमारीवाला को विश्व एथलेटिक्स के चार उपाध्यक्षों में से एक के रूप में चुना गया है, जो ग्लोबल ट्रैक और फील्ड प्रबंधन संगठन में किसी भारतीय द्वारा सबसे उच्च पद है। 65 वर्षीय सुमारीवाला, जो भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन (AFI) के अध्यक्ष हैं बुदापेस्ट हंगरी में हुई डब्ल्यूए की चुनावों में किए गए वोटों में तीसरे सर्वाधिक नंबर के वोट प्राप्त किए। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 19.08.2023 ALL EXAM QUIZ 22.08.2023