1 ALL EXAM HINDI QUIZ 17.08.2023 Daily Quiz 1 / 10 Q1. किसे जुलाई के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ पुरस्कार के लिए चुना गया है? जोश हेज़लवुड मिचेल स्टार्क राशिद खान क्रिस वोक्स Explanation: इंग्लैंड के लिए एशेज सीरीज में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले क्रिस वोक्स को प्लेयर ऑफ़ द मन्थ चुना गया गया है। उनके अलावा इस अवॉर्ड के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली भी दौड़ में थे। तीसरा नाम नीदरलैंड्स से था। बैस डी लीड भी रेस में शामिल थे लेकिन वोक्स आगे निकल गए। एश्ले गार्डनर ने जुलाई में इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अपने चौथे आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार को जीता। 2 / 10 Q2. केंद्र ने किसे एलआईसी के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है? भूपेंद्र शर्मा आर दुरईस्वामी रोहित कुमार अरुण कुमार Explanation: भारत सरकार ने आर. दुरईस्वामी को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया। वे मुंबई के केंद्रीय कार्यालय में कार्यरत हैं। राष्ट्रीय बीमा कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उन्हें मिनी आईपीई के स्थान पर एलआईसी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है 3 / 10 Q3. कौन सा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ‘कार्बनलाइट मेट्रो ट्रैवल’ पहल प्रारंभ करने वाला पहला मेट्रो बना है? कोलकाता मेट्रो जयपुर मेट्रो हैदराबाद मेट्रो दिल्ली मेट्रो Explanation: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने कार्बनलाइट मेट्रो ट्रैवल (CarbonLite Metro Travel) नामक अपनी नवीनतम पहल शुरू करते हुए एक अग्रणी यात्रा शुरू की है।कार्बनलाइट मेट्रो ट्रैवल का प्राथमिक उद्देश्य शिक्षा है। DMRC का लक्ष्य अपने यात्रियों को उनकी यात्रा विकल्पों के महत्वपूर्ण पर्यावरणीय प्रभाव के बारे में बताना है। परिवहन के अन्य साधनों की अपेक्षा मेट्रो को चुनकर, वे कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाने में योगदान करते हैं। यह पहल 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन तक पहुंचने के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। 4 / 10 Q4. किस राज्य सरकार ने भारत का सबसे बड़ा आईटी हब स्थापित करने की घोषणा की है? उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखण्ड Explanation: लखनऊ-कानपुर राजमार्ग के पास नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र में 40 एकड़ भूमि पर एक आईटी हब बनेगा, जो इसे देश का सबसे बड़ा ऐसा हब बना देगा। यूपी सरकार ने घोषणा की है कि सुविधा स्थापित करने का खाका यूपी राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) द्वारा पहले ही तैयार किया जा चुका है। हब को तीन भागों में विभाजित किया जाएगा - आईटी पार्क, बिजनेस पार्क और अंतर्राष्ट्रीय इन्क्यूबेशन सुविधा केंद्र। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि राज्य की राजधानी में योजना बनाई जा रही एकीकृत सुविधा देश में सबसे बड़ी होगी। 5 / 10 Q5. प्रधानमंत्री ने पारंपरिक शिल्प कौशल को बढ़ावा देने के लिए कौनसी योजना प्रारंभ करने की घोषणा की है? पीएम प्रणाम योजना पीएम प्रणाम योजना विश्वकर्मा योजना मिष्टी योजना Explanation: 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कुशल श्रमिकों, महिला स्वयं सहायता समूहों और शहरी गरीबों के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 10वीं बार तिरंगा फहराया. इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन के दौरान विश्वकर्मा योजना की घोषणा की. विश्वकर्मा योजना (Vishwakarma Yojana) को 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लॉन्च किया जाएगा. विश्वकर्मा योजना यह योजना ओबीसी समुदाय से संबंधित पारंपरिक श्रमिकों और शिल्पकारों की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए लांच किया गया है. इस योजना में शुरुआत में 13,000 करोड़ रुपये से 15,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा. इसके तहत सुनारों, लोहारों, धोबियों, हेयर-ड्रेसर और कामगारों के विकास को सुनिश्चित किया जायेगा. 6 / 10 Q6. डॉयचे बैंक इंडिया के मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक दास द्वारा पेश की गई इस रिपोर्ट के अनुसार राजकोषीय स्वास्थ्य रिपोर्ट में कौन सा शीर्ष पर है? छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र झारखंड तमिलनाडु Explanation: राजकोषीय स्थिति (Fiscal Position) किसी भी देश या राज्य की वित्तीय सेहत बताती है। देश में राजकोषीय स्वास्थ्य (Fiscal Health) महाराष्ट्र का सबसे बेहतर है। इसके बाद भारत के सबसे गरीब राज्यों में से एक छत्तीसगढ़ का नाम आता है। जबकि बंगाल, पंजाब और केरल इस मामले में सबसे निचले पायदान पर है। एक फॉरेन ब्रोकरेज रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई। डॉयचे बैंक इंडिया (Deutsche Bank India) के मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक दास द्वारा पेश की गई इस रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2023-24 के पहले बजट अनुमान के आधार पर देश के टॉप 17 राज्यों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की राजकोषीय स्थिति सबसे बेहतर है, जबकि बंगाल, पंजाब और केरल निचले पायदान पर है। 7 / 10 Q7. इंग्लैंड के किस खिलाड़ी ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है? मोईन अली स्टीवन फिन बेन स्ट्रोक जेम्स एंडरसन Explanation: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन (Steven Finn) ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. वह घुटने की चोट के कारण बहुत समय से क्रिकेट से दूर थे. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 36 टेस्ट, 69 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और 21 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्होंने 2010-11 एशेज सीरीज के दौरान 14 विकेट हासिल किए थे, जिसे उनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 3-1 से जीत दर्ज की थी. 8 / 10 G20 फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है? कोलकाता मुंबई नई दिल्ली जयपुर Explanation: G20 फिल्म फेस्टिवल 16 अगस्त से नई दिल्ली में आयोजित किया गया . इस फेस्टिवल की शुरुआत सत्यजीत रे की पाथेर पांचाली (Pather Panchali) के साथ की गयी है. इस फेस्टिवल का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर और विदेश मंत्रालय के G20 सचिवालय द्वारा किया जा रहा है. इसका उद्घाटन अभिनेता विक्टर बनर्जी और भारत के G20 शेरपा अमिताभ कांत ने किया. यह फिल्म फेस्टिवल 2 सितंबर चलेगा. 9 / 10 Q9. नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर क्या रखा गया है? पीएम संग्रहालय और पुस्तकालय गांधी मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय पटेल संग्रहालय और पुस्तकालय इनमें से कोई नहीं Explanation: नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (NMML) का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी कर दिया गया है. नेहरू मेमोरियल संग्रहालय की स्थापना 1964 में नेहरू की 75वीं जयंती पर की गई थी. र क्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में NMML सोसायटी की एक विशेष बैठक में यह फैसला लिया गया था. 10 / 10 Q10. राष्ट्रपति ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कितने वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति दी है? 77 78 79 76 Explanation: राष्ट्रपति ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और सीएपीएफ कर्मियों के लिए नौ मरणोपरांत सहित 76 वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति दी है. इनमें चार कीर्ति चक्र (मरणोपरांत), पांच मरणोपरांत सहित 11 शौर्य चक्र, दो बार टू सेना मेडल (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) और चार वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं. Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 16.08.2023 ALL EXAM QUIZ 18.08.2023