Sun. May 10th, 2026

रूस के लूना-25 और भारत के चंद्रयान-3  दोनों के 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर पहुंचने की उम्मीद है।लूना-25 लॉन्च करने वाली रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने कहा है कि चंद्रमा पर इसकी लैंडिंग से भारत के चंद्रयान-3 में कोई बाधा नहीं आएगी क्योंकि दोनों मिशनों के लैंडिंग क्षेत्र अलग-अलग है।  चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था।लूना-25 को 11 अगस्त 2023 को रूस के वोस्तोचन स्पेसपोर्ट से लॉन्च किया गया था।लूना-25, 23 अगस्त 2023  को चंद्रमा पर पहुंचने की उम्मीद है, उसी दिन चंद्रयान-3 के भी चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है।लूना-25 और चंद्रयान-3 के लैंडिंग क्षेत्र अलग-अलग है। इसलिए कोई ख़तरा नहीं है कि वे  टकराएँगे।

लूना-25 स्थिर है  यह चंद्रमा की सतह पर  गति नहीं करेगा । चंद्रमा पर लूना-25 की लैंडिंग कई चरणों में होगी।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की योजना चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर को 23 अगस्त 2023 शाम 5.47 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास उतारने की है।रूस का लूना-25 एक लैंडर और रोवर के साथ 16 अगस्त, 2023 तक 100 किमी की चंद्र कक्षा में होगा ।

लूना-25

  • लूना- 25 को 10 अगस्त 2023 को रूस द्वारा लॉन्च किया गया था।
  • यह  23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचेगा।
  • लूना- 25 चार पैरों वाला लैंडर 800 किलोग्राम का है।
  • रूस इससे पहले 1976 में चांद पर लूना-24  को उतार चुका है।
  • यह लैंडर एक साल तक चंद्रमा की सतह पर काम करेगा।

लूना-25 के उद्देश्य

  • चंद्रमा पर पानी की खोज करना है।
  • चांद की मिट्टी के नमूने का एनालिसिस करेगा।
  • सॉफ्ट-लैंडिंग टेक्‍नोलॉजी को डेवलप करना है।
  • चंद्रमा की आंतरिक संरचना पर रिसर्च करना और पानी समेत दूसरी जरूरी चीजों की खोज करना है।

चंद्रयान-3

  • चंद्रयान-3 को  14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था
  • चंद्रयान-2 की तरह चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं है।
  • इसके बजाय यह चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने की क्षमता का प्रदर्शन करने पर केंद्रित है।
  • मिशन में लैंडर में उन्नत प्रौद्योगिकियाँ शामिल हैं, जैसे  लेजर और आरएफ-आधारित अल्टीमीटर, लेजर डॉपलर वेलोसीमीटर इत्यादि।

चंद्रयान-3 के उद्देश्य

  • चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग प्रदर्शित करना।
  • चंद्रमा पर घूमने की क्षमताओं का प्रदर्शन करना।
  • चंद्रमा की सतह पर यथास्थान वैज्ञानिक प्रयोग करना।

Login

error: Content is protected !!