- भारत सरकार सभी खरीद के लिए बिल मांगने वाले ग्राहकों की पहल को प्रोत्साहित करने के लिए ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ (Mera Bill Mera Adhikaar) नाम से एक ‘इनवॉइस प्रोत्साहन योजना’ शुरू कर रही है.
- इसे सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर आगे बढ़ाया जा रहा है. यह पायलट योजना 1 सितंबर, 2023 को शुरू की जाएगी.
- इसे शुरुआत में पुडुचेरी, दादरा नगर हवेली, दमन और दीव और असम, गुजरात और हरियाणा राज्यों में लॉन्च किया जाएगा.
