- भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत रेपो दर (Repo rate) को 6.5% पर अपरिवर्तित रखा है.
- यह लगातार तीसरी बार है जब एमपीसी ने रेपो रेट को अपरिवर्तित रखा है.
- इससे पहले जून 2023 में हुई बैठक में भी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया था.
- मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) केंद्र सरकार द्वारा स्थापित और आरबीआई के नेतृत्व वाली एक समिति है.
