भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों में जमा ‘अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स’ का पता लगाने के लिए उद्गम (UDGAM) नाम से एक सेंट्रलाइज्ड वेब पोर्टल लॉन्च किया है जिसकी मदद से कोई भी आम व्यक्ति बैंकों में जमा अनक्लेम्ड डि्पॉजिट्स का पता लगा सकते है.
आरबीआई ने बताया की अभी फ़िलहाल 7 बैंकों में जमा अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स की जानकारी पोर्टल पर मौजूद है.
भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केन्द्रीय बैंक है। यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है। रिज़र्व बैक भारत की अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करता है।
इसकी स्थापना 1 अप्रैल सन् 1935 को रिज़र्व बैंक ऑफ़ इण्डिया ऐक्ट 1934 के अनुसार हुई।
भारत के अर्थतज्ञ बाबासाहेब आम्बेडकर ने भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना में अहम भूमिका निभाई हैं उनके द्वारा प्रदान किये गए दिशा-निर्देशों या निर्देशक सिद्धान्त के आधार पर भारतीय रिज़र्व बैंक बनाई गई थी।