चेन्नई की निजी स्पेस कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस (AgniKul Cosmos) का रॉकेट अग्निबाण सबऑर्बिटल टेक्नोलॉजिकल डेमॉन्सट्रेटर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में लॉन्च के लिए तैयार है।
लॉन्चिंग सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी। यदि यह रॉकेट सफलतापूर्वक धरती के लोअर अर्थ ऑर्बिट में पहुंचता है, तो अग्निकुल देश की दूसरी निजी रॉकेट भेजने वाली कंपनी बन जाएगी।
इसके पहले स्काईरूट एयरोस्पेस ने अपना रॉकेट भेजा था। अग्निबाण रॉकेट सिंगल स्टेज का रॉकेट है। इसके इंजन का नाम अग्निलेट इंजन है। यह इंजन पूरी तरह से थ्रीडी प्रिंटेड है।
यह 6 किलोन्यूटन की ताकत पैदा करने वाला सेमी-क्रायोजेनिक इंजन है। इस रॉकेट को पारंपरिक गाइड रेल से लॉन्च नहीं किया जाएगा। यह वर्टिकल लिफ्ट ऑफ करेगा। पहले से तय मार्ग पर जाएगा।