डाक जीवन बीमा (PLI) ने दिल्ली और उत्तराखंड मंडल में पायलट कार्यक्रम “प्रत्यक्ष प्रोत्साहन संवितरण” शुरू किया है।
इस पहल का उद्देश्य अपने बिक्री दल/कर्मचारी की महत्त्वपूर्ण भूमिका को पहचानना है, इसके तहत एजेंटों/अभिकर्त्ताओं द्वारा अर्जित कमीशन उन्हें प्रत्यक्ष रूप से उनके डाकघर बचत बैंक (POSB) खातों के माध्यम से प्रदान किया जाता है, जिससे तीव्र और सुरक्षित लेन-देन सुनिश्चित होता है।
यह सुव्यवस्थित प्रक्रिया एजेंटों के लिये सुविधा बढ़ाती है, जो उन्हें इष्टतम प्रदर्शन और ग्राहक से संबंधों को मज़बूत करने के लिये प्रेरित करती है।
ग्रामीण डाक सेवकों और प्रत्यक्ष एजेंटों सहित बिक्री दल के लगभग दो लाख सदस्य सुरक्षित एवं तात्कालिक निवेश स्थानांतरण से लाभान्वित होते हैं।
PLI की शुरुआत वर्ष 1884 में की गई थी। यह डाक कर्मचारियों के लाभ के लिये एक कल्याणकारी योजना के रूप में शुरू हुई थी।