Sun. Jun 14th, 2026

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने एक भारतीय वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज लॉन्च किया।भारतीय वेब ब्राउज़र डेवलपमेंट चैलेंज की पहल  MeitY, सर्टिफिकेट इन कम्प्यूटर अप्लीकेशन (CCA) और सी-डैक (C-DAC) द्वारा की जा रही है।भारतीय वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज एक ओपन चैलेंज प्रतियोगिता है । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के लिए स्वदेशी वेब ब्राउजर तैयार करवाना है।इसके अलावा ब्राउज़र क्रिप्टो टोकन, डिजिटल हस्ताक्षर, सुरक्षित लेनदेन और डिजिटल इंटरैक्शन को बढ़ावा देगा।यह चुनौती आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया एवं  डिजिटल संप्रभुता को मजबूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।यह चुनौती  एक वेब ब्राउज़र के  माध्यम से अंतिम  इंटरनेट उपयोगकर्ता  तक पहुँचने  का प्रयास है।भारतीय वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज के तहत देश भर के टेक्नोलॉजी जानकारों इनोवेटर्स और डेवलपर्स को आमंत्रित  किया गया था।

क्या है भारतीय वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज

  • वर्तमान में इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए सबसे ज्यादा गूगल के वेब ब्राउजर क्रोम का ही इस्तेमाल होता है।
  • गूगल एक अमेरिकी कंपनी है। ऐसे में भारत  खुद का वेब ब्राउजर लाने की योजना पर काम कर रहा है।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता (Indian Web Browser Development Challenge) में देश के अलग-अलग क्षेत्र से आए  200 से ज्यादा प्रतिभागियों की मौजूदगी रही।
  • इस प्रतियोगिता में सरकारी विभाग, स्टार्टअप, इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
  • भारतीय वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज (Indian Web Browser Development Challenge) को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड के साथ आयोजित किया गया था।
  • MeitY वर्तमान में भारत में क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर की नीति पर भी काम कर रहा है।

चैलेंज में तीन चरण

  • पहले चरण यानी आइडिएशन चरण के बाद 18 प्रविष्टियों का चयन किया जाएगा।
  • दूसरे चरण में आठ प्रतिभागियों को अंतिम चरण में प्रवेश के लिए चुना जाएगा।
  • अंत में एक विजेता, प्रथम उपविजेता और द्वितीय उपविजेता का चयन किया जाएगा।
  • कुल पुरस्कार 3.41 करोड़ रुपये के पूल में से विजेता को एक करोड़ रुपये दिये जायेंगे।
  • विकसित ब्राउज़र को अगले स्तर तक ले जाने के लिए विजेता को सहयोग भी दिया जाएगा।
  • प्रतियोगिता का आयोजन और वित्त पोषण आईटी मंत्रालय के अनुसंधान और विकास प्रभाग और भारत के राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज के सहयोग से किया जा रहा है

वेब ब्राउजर

  • वेब ब्राउज़र एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है जिसका इस्तेमाल करके इन्टरनेट में मौजूद आकड़ों  और सूचना  को प्राप्त  किया जाता है।
  • वेब ब्राउज़र का उपयोग वर्ल्ड वाइड वेब पर उपलब्ध जानकारी का पता लगाने के लिए किया जाता है।
  • वेब ब्राउज़र के द्वारा किसी भी वेबसाइट को access कर सकते हैं, वेबसाइट में मौजूद जानकारी को पढ़ सकते हैं और डाउनलोड  कर सकते हैं।
  • वर्ल्ड वाइड वेब पर जानकारी, फोटो , वीडियो, एनीमेशन और टेक्स्ट के रूप में हो सकती है।
  • किसी भी ब्राउज़र को काम करने के लिए स्मार्टफोन, कंप्यूटर, टैबलेट जैसे किसी  डिवाइस एवं  इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है।
  • वर्तमान में  कई प्रकार के वेब ब्राउज़र उपलब्ध है जैसे –  Google Chrome, Microsoft Edge, Mozilla Firefox, और Safari आदि।

Login

error: Content is protected !!