- वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन 2023 पहली बार जी-20 कार्यक्रम के रूप में दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। यह शिखर सम्मेलन पहली बार रोम, इटली के बाहर आयोजित किया जा रहा है।
- इस सम्मेलन का आयोजन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में खाद्य सुरक्षा और भारतीय मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा 20 और 21 जुलाई, 2023 को मानेकशॉ ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में किया जा गया ।
सम्मेलन के मुख्य पहल
- इस शिखर सम्मेलन में फ़ूड-ओ-कोपोइया का विमोचन भी शामिल है। ये खाद्य श्रेणी-वार मोनोग्राफ का एक व्यापक संग्रह है, जो विशिष्ट उत्पाद श्रेणियों के लिए सभी लागू मानकों के लिए एकल-बिंदु संदर्भ के रूप में कार्य करता है।
- एक उल्लेखनीय पहल आम नियामक मंच ‘संग्रह’ (राष्ट्रों के लिए सुरक्षित भोजन : वैश्विक खाद्य नियामक प्राधिकरण हैंडबुक) है।
- यह दुनिया भर के 76 देशों के खाद्य नियामक प्राधिकरणों का एक व्यापक डेटाबेस है। संग्रह कुल आठ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।
