Sun. Mar 22nd, 2026
  • जापानी अभिनेता याकुशो कोजि को परफ़ेक्ट डेज़फ़िल्म में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए कान फ़िल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस फ़िल्म का निर्देशन जर्मनी के विम वेन्डर्स ने किया है।
  • वेनिस और बर्लिन के साथ कान फ़िल्मोत्सव दुनिया के तीन प्रमुख फ़िल्म समारोहों में से एक है।
  • 19 साल में पहली बार किसी जापानी अभिनेता ने यह पुरस्कार जीता है। इससे पहले 2004 में नोबडी नोज़ फ़िल्म में अपनी भूमिका के लिए यागिरा यूया यह पुरस्कार जीतने वाले पहले जापानी बने थे। इस फ़िल्म का निर्देशन कोरेएदा हिरोकाज़ु ने किया था।
  • फ़िल्म मॉन्स्टर के लिए जापानी पटकथा लेखक साकामोतो यूजि को सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार से नवाज़ा गया है।इस फ़िल्म का निर्दशन भी कोरेएदा हिरोकाज़ु ने किया है।
  • सर्वोच्च पुरस्कार पाल्म दोर, जस्टिन ट्रिए द्वारा निर्देशित फ़्राँसीसी रहस्यमयी फ़िल्म अनैटमी ऑफ़ द फ़ॉल को गया।

Login

error: Content is protected !!